द इंडियन व्यू

आईएसएसएफ विश्व कप: भारतीय ट्रैप निशानेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन, फाइनल से चूके

भारतीय ट्रैप निशानेबाजों ने आईएसएसएफ शॉटगन विश्व कप के व्यक्तिगत स्पर्धाओं के क्वालीफिकेशन में शनिवार को निराशाजनक प्रदर्शन किया, जहां पुरुष और महिला वर्ग के छह निशानेबाजों में से कोई भी फाइनल में जगह पक्की करने में सफल…

Ragwendra P Singh
May 11, 2025
1 min read

भारतीय ट्रैप निशानेबाजों ने आईएसएसएफ शॉटगन विश्व कप के व्यक्तिगत स्पर्धाओं के क्वालीफिकेशन में शनिवार को निराशाजनक प्रदर्शन किया, जहां पुरुष और महिला वर्ग के छह निशानेबाजों में से कोई भी फाइनल में जगह पक्की करने में सफल नहीं रहा।

साभार : गूगल

ओलंपियन काइनान चेनाई 17वें स्थान के साथ भारतीय निशानेबाजों में सर्वश्रेष्ठ रहे। उन्होंने आखिरी दो दौर में 24 और 23 के निशाने लगाकर कुल 117 अंक बनाये। चेनाई ने इससे पहले शुरुआती तीन दौर में 24, 24, 22 का निशाना साधा था।

स्पेन के मैनुअल मर्सिया और व्यक्तिगत तटस्थ एथलीट (एआईएन) की लाडा डेनिसोवा ने क्रमशः पुरुष और महिला वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। पुरुषों की ट्रैप स्पर्धा में शारदुल विहान और भवनीश मेंदीरत्ता क्रमश: 62वें और 65वें स्थान पर रहे। महिलाओं की स्पर्धा में कीर्ति गुप्ता, राजेश्वरी कुमारी और सबीरा हारिस की तिकड़ी भी फाइनल में जगह बनाने में विफल रहीं। ट्रैप मिश्रित टीम स्पर्धा का आयोजन रविवार को होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।