आईएसएसएफ वर्ल्ड कप : भारत के सुरुचि और विजयवीर का स्वर्णिम निशाना
ब्यूनस आयर्स (अर्जेंटीना) में आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में मंगलवार को भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चीन को पदक तालिका में पीछे छोड़ा। सुरुचि सिंह और विजयवीर सिद्धू ने अपने-अपने वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर भारत की झोली में…

ब्यूनस आयर्स (अर्जेंटीना) में आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में मंगलवार को भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चीन को पदक तालिका में पीछे छोड़ा। सुरुचि सिंह और विजयवीर सिद्धू ने अपने-अपने वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर भारत की झोली में चार स्वर्ण पदक डाल दिए।

सुरुचि ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में दमदार वापसी करते हुए चीन की तीन निशानेबाजों को पीछे छोड़ गोल्ड मेडल जीता। फाइनल के नौवें शॉट तक सुरुचि केवल कियान वेई से पीछे थीं, लेकिन 8.9 स्कोर ने उन्हें चौथे स्थान पर पहुंचा दिया।
इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और 10.7 तथा 10.8 जैसे शॉट्स के दम पर बढ़त बना ली। चार एलिमिनेशन के बाद वेई के साथ उनकी बढ़त 0.5 अंकों की थी। ओलंपिक मेडलिस्ट जियांग रैनशिन ने शूट-ऑफ में याओ कियानसुन को हराकर कांस्य पदक जीता।
क्वालिफिकेशन में भी सुरुचि ने 583 स्कोर के साथ टॉप किया था। चीन की वेई (582-23x) और रैनशिन (582-17x) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।
पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में विजयवीर सिद्धू ने खराब शुरुआत के बावजूद शानदार वापसी करते हुए गोल्ड मेडल जीता। पहले सीरीज में उन्होंने एक शॉट पर निशाना लगाया था, लेकिन अगली तीन सीरीज में चार-चार निशाने लगाकर वह दूसरे स्थान पर पहुंच गए।
जैसे ही रूस के इवान सेमिनिखिन बाहर हुए, विजयवीर ने पांच हिट के साथ मुकाबले पर पकड़ बनानी शुरू की। अंत में भारत के विजयवीर और इटली के रिकार्डो माजेट्टी 25 हिट के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहे। चीन के यांग यूहाओ को 23 हिट के साथ कांस्य से संतोष करना पड़ा।
अन्य भारतीय गुरप्रीत सिंह (10वें स्थान पर, 575 अंक) और अनीश भनवाला (13वें स्थान पर, 570 अंक) फाइनल में जगह नहीं बना सके। भारत टूर्नामेंट में 4 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य जीत चुका है। चीन तीन स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य के साथ दूसरे स्थान पर है।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
