आईएसएल में फिर दिखेगा होम-अवे का रोमांच, 8 महीने में खेले जाएंगे 163 मैच
इंडियन सुपर लीग के नए सत्र की शुरुआत 10 अक्टूबर से होगी जो मई 2027 तक चलेगा। शनिवार को लीग के नए सत्र के शुरुआत की तारीख घोषित की गई। नए सत्र में आईएसएल अपने पारंपरिक होम और अवे मैदान वाले प्रारूप में लौटेगा। लीग चरण…

इंडियन सुपर लीग के नए सत्र की शुरुआत 10 अक्टूबर से होगी जो मई 2027 तक चलेगा। शनिवार को लीग के नए सत्र के शुरुआत की तारीख घोषित की गई। नए सत्र में आईएसएल अपने पारंपरिक होम और अवे मैदान वाले प्रारूप में लौटेगा। लीग चरण में शीर्ष पर रहने वाली टीम को शील्ड विजेता घोषित किया जाएगा। यही टीम आईएसएल की आधिकारिक चैंपियन होगी और उसे एशियाई प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिलेगा।
इसके अलावा प्लेऑफ प्रारूप की भी वापसी होगी। लीग तालिका में शीर्ष छह स्थान हासिल करने वाली टीमें आईएसएल कप के लिए मुकाबला करेंगी। आठ महीने तक चलने वाले सत्र में कुल 163 मुकाबले खेले जाएंगे। कुल 13 टीमें राउंड-रॉबिन, होम और अवे वाले प्रारूप में हिस्सा लेंगी। हालांकि, चर्चिल ब्रदर्स की भागीदारी नियामकीय मंजूरी पर निर्भर है।
सत्र में हिस्सा लेने वाली टीमों में बेंगलुरु एफसी, चेन्नईयिन एफसी, चर्चिल ब्रदर्स एफसी, ईस्ट बंगाल एफसी, एफसी गोवा, इंटर काशी एफसी, केरल ब्लास्टर्स एफसी, मोहन बागान सुपर जायंट, मुंबई सिटी एफसी, नॉर्थ-ईस्ट यूनाइटेड एफसी, ओडिशा एफसी, पंजाब एफसी और स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली शामिल हैं।

2025-26 इंडियन फुटबॉल लीग का खिताब जीतकर आईएसएल में पदोन्नति हासिल करने वाले डायमंड हार्बर एफसी ने 2026-27 सत्र के लिए प्रशासनिक शुल्क की अनिवार्य शर्त पूरी नहीं की। इसके चलते क्लब ने पदोन्नत टीम के रूप में मिले स्थान को स्वीकार नहीं किया।
लीग की पदोन्नति और निर्वासन व्यवस्था के तहत डायमंड हार्बर इस सत्र में अंक हासिल करने के लिए पात्र नहीं होगा और उसे तालिका में सबसे नीचे रखा जाएगा। क्लब 2027-28 सत्र के लिए अपना आईएसएल दर्जा भी बरकरार नहीं रख पाएगा और उस सत्र में इंडियन फुटबॉल लीग में खेलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
