द इंडियन व्यू

आईएनएस त्रिशूल ने मिस्र के अलेक्जेंड्रिया बंदरगाह पर पड़ाव डाला

नई दिल्ली ( राघवेंद्र प्रताप सिंह) : भारतीय नौसेना के गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिशूल ने अपनी परिचालन तैनाती के तहत 14 से 17 सितंबर, 2026 तक मिस्र के अलेक्जेंड्रिया बंदरगाह का दौरा किया। अलेक्जेंड्रिया बंदरगाह…

Ragwendra P Singh
September 20, 2026
2 min read
आईएनएस त्रिशूल ने मिस्र के अलेक्जेंड्रिया बंदरगाह पर पड़ाव डाला

नई दिल्ली ( राघवेंद्र प्रताप सिंह) : भारतीय नौसेना के गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिशूल ने अपनी परिचालन तैनाती के तहत 14 से 17 सितंबर, 2026 तक मिस्र के अलेक्जेंड्रिया बंदरगाह का दौरा किया। अलेक्जेंड्रिया बंदरगाह पहुंचने पर मिस्र की नौसेना के पोत ‘अल कदीर’ ने आईएनएस त्रिशूल की अगवानी की और इसका गर्मजोशी से स्वागत किया।

आईएनएस त्रिशूल के कमांडिंग ऑफिसर और चालक दल ने चैटबी युद्ध स्मारक पर दोनों विश्व युद्धों में शहीद हुए बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस युद्ध स्मारक में 12 सैनिकों की समाधियां हैं। इसके अलावा, पूर्वी भूमध्य सागर में डूबे जहाजों पर जान गंवाने वाले 19 भारतीय सैनिकों के नाम भी यहां दर्ज हैं।

मिस्र में भारत के राजदूत महामहिम सुरेश के. रेड्डी ने आईएनएस त्रिशूल का दौरा किया और पोत के चालक दल के सदस्यों से बातचीत की। बातचीत के दौरान उन्होंने इस क्षेत्र में भारतीय नौसेना की मौजूदगी के महत्व पर जोर दिया।

आईएनएस त्रिशूल ने मिस्र की नौसेना के पोत ईएनएस बर्नीस के साथ ‘पैसेज एक्सरसाइज’ (पैसेक्स) में भाग लिया। इस अभ्यास के दौरान दोनों नौसेनाओं के बीच समन्वित युद्धाभ्यास, संचार अभ्यास और समुद्र में ईंधन भरने के लिए संपर्क जैसी गतिविधियां की गईं। इस अभ्यास से दोनों नौसेनाओं के कर्मियों को पेशेवर अनुभव और विशेषज्ञता साझा करने के साथ-साथ आपसी सहभागिता को बढ़ाने का अवसर भी प्राप्त हुआ।

बंदरगाह प्रवास तथा यह अभ्यास भारतीय नौसेना एवं मिस्र की नौसेना के बीच लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करते हैं। इन गतिविधियों से दोनों मित्र देशों के बीच समुद्री सहयोग को बढ़ावा देने और आपसी साझेदारी को सुदृढ़ करने में योगदान मिलता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…