द इंडियन व्यू

आईआईटी रुड़की : जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से 2 मई तक

हरिद्वार : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) इंजीनियरिंग कोर्स में प्रवेश के लिए जेईई (एडवांस्ड) 2026 परीक्षा का आयोजन आईआईटी रुड़की कर रही है। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण 23 अप्रैल से प्रारंभ होगा। आईआईटी रुड़की के…

Ragwendra P Singh
April 23, 2026
1 min read
आईआईटी रुड़की : जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से 2 मई तक

हरिद्वार : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) इंजीनियरिंग कोर्स में प्रवेश के लिए जेईई (एडवांस्ड) 2026 परीक्षा का आयोजन आईआईटी रुड़की कर रही है। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण 23 अप्रैल से प्रारंभ होगा।

 

आईआईटी रुड़की के जनसंपर्क विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि जेईई (एडवांस्ड) 2026 के लिए, जेईई (मेन) 2026 में योग्य अभ्यर्थियों हेतु ऑनलाइन पंजीकरण 23 अप्रैल 2026 (10 बजे) से प्रारंभ होकर 2 मई 2026 (23:59 बजे) तक खुला रहेगा। पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 4 मई 2026 (23:59 बजे तक)है। योग्य अभ्यर्थी

 

निर्धारित समयसीमा के भीतर आधिकारिक पोर्टल : https://jeeadv.nic.in/applicant के माध्यम से अपना पंजीकरण पूर्ण करें। जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जो जेईई मेन - 2026 में शामिल हुए हों और टॉप 2.5 लाख रैंक में आते हों।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, फिल्म नीति पर चर्चा

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश की फिल्म नीति, फिल्म निर्माण की संभावनाओं और उत्तराखंड को प्रमुख फिल्म शूटिंग…

योगी सरकार के लगातार प्रयास से 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित

3,000 मेगावाट से अधिक सौर क्षमता, 1 लाख से ज्यादा प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी स्थापना दर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश ने प्राप्त की ऐतिहासिक उपलब्धि लखनऊ । योगी सरकार…

मायावती ने ईशान आनंद को बनाया बसपा का राष्ट्रीय संयोजक

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार के छोटे बेटे ईशान आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। इससे पहले यह पद आकाश आनंद के पास था, लेकिन मायावती ने उन्हें पार्टी से…