आईआईटी मद्रास का कंसोर्टियम मॉडल तकनीक के तेज व्यावसायीकरण में अहम: जितेन्द्र सिंह
नई दिल्ली : केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि आईआईटी मद्रास का कंसोर्टियम आधारित नवाचार मॉडल तकनीक के त्वरित और उपयुक्त व्यावसायीकरण को संभव बना रहा है। अन्य…

नई दिल्ली : केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि आईआईटी मद्रास का कंसोर्टियम आधारित नवाचार मॉडल तकनीक के त्वरित और उपयुक्त व्यावसायीकरण को संभव बना रहा है। अन्य शैक्षणिक संस्थान और विश्वविद्यालय भी इस मॉडल को अपना रहे हैं।
डॉ. जितेन्द्र सिंह ने रविवार को आईआईटी मद्रास रिसर्च पार्क स्थित इमर्सिव टेक्नोलॉजी एंड एंटरप्रेन्योरशिप लैब्स (आईटीईएल) फाउंडेशन और अन्य उन्नत शोध केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शहरी परिवहन, अंतरिक्ष तकनीक, चिकित्सा उपकरण और मस्तिष्क अनुसंधान से जुड़े प्रोजेक्ट की समीक्षा भी की।
उन्होंने कहा कि कंसोर्टियम मॉडल में उद्योग की भागीदारी विकास के शुरुआती चरण से होती है। इससे शोध सीधे व्यावहारिक जरूरतों से जुड़ता है और तकनीक तेजी से बाजार तक पहुंचती है। उन्होंने कहा कि अकादमिक संस्थानों, उद्योग और सरकार के समन्वय से नवाचार को गति मिलती है।
इस दौरान एआई आधारित शहरी परिवहन प्रणाली का प्रदर्शन किया गया। इस परियोजना का उद्देश्य 15 किलोमीटर की दूरी को लगभग 20 मिनट में तय करना है। यह ऊंचे ट्रैक पर छोटे इलेक्ट्रिक वाहनों के जरिए संचालित होगी। इसका मकसद ट्रैफिक जाम कम करना है।
डॉ. सिंह ने निजी अंतरिक्ष स्टार्टअप अग्निकुल कॉसमॉस के कार्यों की भी समीक्षा की। कंपनी छोटे उपग्रहों के प्रक्षेपण के लिए रॉकेट बना रही है। कंपनी इस वर्ष अपने पुन: उपयोग योग्य रॉकेट के वाणिज्यिक मिशन की तैयारी कर रही है।
उन्होंने आईआईटी मद्रास इनक्यूबेशन सेल का भी दौरा किया। यहां अब तक 500 से अधिक स्टार्टअप विकसित किए गए हैं। ये स्टार्टअप जलवायु, स्वास्थ्य, एआई और डीप टेक क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी इनोवेशन सेंटर में स्वदेशी चिकित्सा उपकरणों की जानकारी दी गई। यहां विकसित 12 उत्पाद भारत और विदेश में 2 करोड़ से अधिक मरीजों तक पहुंच चुके हैं। इसका उद्देश्य आयात पर निर्भरता कम करना है।
डॉ. जितेन्द्र सिंह ने सुधा गोपालकृष्णन ब्रेन सेंटर का भी दौरा किया। यहां मानव मस्तिष्क की उच्च गुणवत्ता वाली 3डी इमेज तैयार की जा रही है। यह भारत में इस तरह का पहला प्रयास है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
