द इंडियन व्यू

आईआईटी दिल्ली 21 मार्च को ‘अन्वेषण 2026’ का आयोजन करेगा

नई दिल्ली : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली 21 मार्च को अपने हौज खास परिसर में अंतिम वर्ष के स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों के लिए ‘अन्वेषण: इनोवेशन एंड एक्सप्लोरेशन अक्रॉस डिसिप्लिन्स’ का आयोजन करेगा। आईआईटी…

Ragwendra P Singh
March 2, 2026
2 min read
आईआईटी दिल्ली 21 मार्च को ‘अन्वेषण 2026’ का आयोजन करेगा

नई दिल्ली : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली 21 मार्च को अपने हौज खास परिसर में अंतिम वर्ष के स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों के लिए ‘अन्वेषण: इनोवेशन एंड एक्सप्लोरेशन अक्रॉस डिसिप्लिन्स’ का आयोजन करेगा।

 

आईआईटी ने सोमवार को बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य उच्च शिक्षा के लिए आईआईटी दिल्ली में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्रों को संस्थान का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करना है। ‘अन्वेषण’ के माध्यम से छात्र परिसर का भ्रमण कर सकेंगे तथा संस्थान के प्राध्यापकों और विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित कर सकेंगे।

 

संस्थान के अनुसार इस पहल का प्रमुख उद्देश्य छात्रों को सही समय पर उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने करियर से जुड़े निर्णय सोच-समझकर ले सकें।

 

‘अन्वेषण 2026’ के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 मार्च निर्धारित की गई है। इच्छुक छात्र निर्धारित लिंक के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।

 

यह कार्यक्रम आईआईटी दिल्ली के ऑफिस ऑफ एकेडमिक आउटरीच एंड न्यू इनिशिएटिव्स द्वारा #एक्सपीरियंसलआईआईटीडी पहल के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।

 

हाल ही में #एक्सपीरियंसलआईआईटीडी पहल के तहत आईआईटी दिल्ली ने कोटा में ओपन हाउस का आयोजन किया था, जहां जेईई अभ्यर्थियों को संस्थान के छात्रों और प्राध्यापकों से सीधे संवाद का अवसर मिला। इस दौरान छात्रों ने अपनी तैयारी से जुड़े प्रश्न पूछे और मार्गदर्शन प्राप्त किया।

 

संस्थान ने 6-7 जून को दिल्ली, हैदराबाद और बेंगलुरु में जेईई एडवांस्ड क्वालिफाइड छात्रों के लिए ओपन हाउस आयोजित करने की योजना बनाई है। इसके अतिरिक्त, 5 जून को ‘आईआईटीडी कॉलिंग’ नामक ऑनलाइन सत्र भी आयोजित किया जाएगा।

 

इसी बीच, शैक्षणिक वर्ष 2026-27 (प्रथम सेमेस्टर) के लिए विदेशी नागरिकों के लिए पीएच.डी. और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 मार्च (सायं 4 बजे) है।

 

भारतीय अभ्यर्थियों के लिए पीएच.डी., एम.टेक., एम.एस. (आर), एम.डिज., एम.पी.पी., एम.ए. और एम.एससी. कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन पोर्टल पर मार्च के तीसरे सप्ताह में खोला जाएगा। अभ्यर्थियों को प्रवेश संबंधी अद्यतन जानकारी के लिए संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से देखने की सलाह दी गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…