द इंडियन व्यू

असम में बोले PM मोदी- भूपेन दा भारत की एकता और अखंडता के महानायक थे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम में है. प्रधानमंत्री ने गुवाहाटी में भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य पर असमिया भाषा में लिखी उनकी जीवनी 'भारत रत्न भूपेन हज़ारिका' का विमोचन किया. इस दौरान…

Ragwendra P Singh
September 13, 2025
2 min read
असम में बोले PM मोदी- भूपेन दा भारत की एकता और अखंडता के महानायक थे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम में है. प्रधानमंत्री ने गुवाहाटी में भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य पर असमिया भाषा में लिखी उनकी जीवनी 'भारत रत्न भूपेन हज़ारिका' का विमोचन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि गुवाहाटी में भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती पर आयोजित समारोह में भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के सम्मान में 'स्मारक सिक्का' जारी किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि अभी कुछ दिन पूर्व ही 8 सितंबर को भूपेन हजारिका का जन्मदिवस बीता है. इस दिन मैंने भूपेन दा को समर्पित एक लेख में अपनी भावनाएं व्यक्त की थी. मेरा सौभाग्य है कि उनके जन्म शताब्दी वर्ष के इस आयोजन में मुझे शामिल होने का अवसर मिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भूपेन दा भारत की एकता और अखंडता के महानायक थे. दशकों पहले जब नॉर्थ ईस्ट उपेक्षा का शिकार था, नॉर्थ ईस्ट को हिंसा और अलगाववाद की आग में जलने के लिए छोड़ दिया गया था. तब भूपेन दा उस मुश्किल समय में भी भारत की एकता को आवाज देते रहे. उन्होंने समृद्ध पूर्वोत्तर का सपना देखा था, उन्होंने प्रकृति के अद्भुत सौंदर्य में बसे पूर्वोत्तर के लिए गीत गाए थे.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…