द इंडियन व्यू

असम चुनाव से पहले अगप के जयंत खाउंद समेत 16 नेता कांग्रेस में शामिल

नई दिल्ली : असम गण परिषद (अगप) के राष्ट्रीय मुख्य वित्त सचिव रहे जयंत खाउंद सहित 16 नेता सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। इन सभी नेताओं ने यहां कांग्रेस मुख्यालय में असम प्रभारी महासचिव जितेन्द्र सिंह, पीसीसी अध्यक्ष…

Ragwendra P Singh
March 9, 2026
2 min read

नई दिल्ली : असम गण परिषद (अगप) के राष्ट्रीय मुख्य वित्त सचिव रहे जयंत खाउंद सहित 16 नेता सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। इन सभी नेताओं ने यहां कांग्रेस मुख्यालय में असम प्रभारी महासचिव जितेन्द्र सिंह, पीसीसी अध्यक्ष गौरव गोगोई और असम के वरिष्ठ पर्यवेक्षक डीके शिवकुमार की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

 

गौरव गोगोई ने कहा कि आज असम विधानसभा चुनाव के संदर्भ में बहुत महत्वपूर्ण दिन है। असम के लोग जयंत खाउंद को भली-भांति जानते हैं और वह लंबे समय से जनता के लिए काम करते रहे हैं। पिछले कुछ समय से जयंत खाउंद कांग्रेस के संपर्क में थे और उन्होंने पार्टी में शामिल होने की इच्छा जताई थी। उनके इस फैसले से उनके विधानसभा क्षेत्र के लोग भी उत्साहित हैं।

 

गोगोई ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जयंत खाउंद कांग्रेस के साथ मिलकर मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। उनके साथ कई अन्य सहयोगी भी दिल्ली आए हैं, जो कांग्रेस की सदस्यता लेंगे। उन्होंने कहा कि असम में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ जनता में नाराजगी है और लोग उनकी कार्यशैली से असंतुष्ट हैं।

 

जितेंद्र सिंह ने कहा कि जयंत खाउंद ने एक युवा नेता के रूप में राजनीति की शुरुआत की और असम की संस्कृति की रक्षा के लिए लगातार काम किया है। प्रदेश में हिमंता सरकार बनने के बाद क्षेत्रीय दलों को कमजोर करने की कोशिशें हुईं, लेकिन जयंत खाउंद अपने मूल्यों पर कायम रहे। उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने पर उनका स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…