समाचार पोर्टल

अश्विन ने जायसवाल को टीम से बाहर रखने पर उठाए सवाल, आत्मविश्वास को लेकर जताई चिंता

पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने यशस्वी जायसवाल को न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे श्रृंखला के लिए टीम से बाहर किए जाने पर सवाल उठाते हुए बोला कि इससे इस सलामी बल्लेबाज के आत्मविश्वास पर असर पड़ता है। बीसीसीआई…

Ragwendra P Singh
October 17, 2026
2 min read
अश्विन ने जायसवाल को टीम से बाहर रखने पर उठाए सवाल, आत्मविश्वास को लेकर जताई चिंता

पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने यशस्वी जायसवाल को न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे श्रृंखला के लिए टीम से बाहर किए जाने पर सवाल उठाते हुए बोला कि इससे इस सलामी बल्लेबाज के आत्मविश्वास पर असर पड़ता है।

बीसीसीआई ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम की घोषणा की। जायसवाल को वनडे टीम में नहीं चुना गया जो अश्विन को नागवार गुजरा। अश्विन ने कहा, ‘‘अगर शुभमन गिल आखिरी दो वनडे नहीं खेल रहे हैं, तो निश्चित रूप से उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को चुना जाना चाहिए था। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि इससे उनका आत्मविश्वास टूट सकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं शुभमन गिल और केएल राहुल की स्थिति को समझ सकता हूं। लेकिन यशस्वी को तो खेलने का बिल्कुल भी मौका नहीं मिल रहा है। मुझे लग रहा है कि इससे उसका आत्मविश्वास टूट रहा है। अगर आप उसकी बल्लेबाजी देखें तो वह दो-तीन साल पहले की तरह बल्लेबाजी नहीं कर रहा है।’’

साभार : गूगल

जायसवाल ने जून में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे श्रृंखला के आखिरी मैच में नाबाद 110 रन बनाए थे। उन्हें विराट कोहली के चोटिल होने के कारण टीम में लिया गया था। अश्विन ने कहा कि यह सुनिश्चित करना चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन की जिम्मेदारी है कि वे जब भी संभव हो तब इस युवा सलामी बल्लेबाज को मौका दे।

उन्होंने कहा, ‘‘वह रन मशीन था। अगर उसका आत्मविश्वास टूट रहा है, तो टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं को चाहिए कि जब भी संभव हो तब उसे मौका मिले। लेकिन उसे बिल्कुल भी मौके नहीं मिल रहे हैं और यह बहुत अन्यायपूर्ण है।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भारत में फिर लौटनी चाहिए फॉर्मूला-वन रेस, मिका हाकिनेन ने की पुरजोर पैरवी

फॉर्मूला-वन के दो बार के विश्व चैंपियन मिका हाकिनेन ने भारत में इस प्रतिष्ठित मोटरस्पोर्ट की वापसी की पुरजोर वकालत करते हुए कहा है कि देश में प्रशंसकों की बड़ी संख्या और व्यापक कारोबारी संभावनाओं को देखते हुए यहां फिर…

शुरुआती बढ़त के बावजूद हारा एफसी गोवा, रेगर-तादाज़ ने आखिरी मिनटों में दागे दो गोल

भारतीय फुटबॉल क्लब एफसी गोवा शुरुआती बढ़त का फायदा नहीं उठा सका और उसे एएफसी चैलेंज लीग 2026-27 के ग्रुप सी के पहले मुकाबले में ताजिकिस्तान के एफसी रेगर-तादाज़ से 1-2 से हार मिली। एआईएफएफ सुपर कप विजेता गोवा ने शानदार…

संजू सैमसन को फॉर्म में लौटने के लिए सिर्फ एक बड़ी पारी की जरूरत: पुजारा

पूर्व भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने संजू सैमसन का समर्थन करते हुए बोला कि एक बड़ी पारी इस विकेटकीपर बल्लेबाज को दोबारा लय में ला सकती है। उनका मानना है कि टी20 क्रिकेट में शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के लिए निरंतरता…

दिल्ली हाफ मैराथन में चार्ल्स मताता का कोर्स रिकॉर्ड, वुडिनेश अलेमु ने भी जीता खिताब

दिल्ली हाफ मैराथन 2026 में केन्या के चार्ल्स मताता ने पुरुषों की एलीट दौड़ में नया कोर्स रिकॉर्ड बनाकर खिताब अपने नाम किया, जबकि इथियोपिया की वुडिनेश अलेमु महिलाओं की एलीट दौड़ में विजेता बनीं। भारतीय धावकों में शैलेश…