द इंडियन व्यू

अश्मिता चालिहा का सफर क्वार्टर फाइनल में थमा, शू वेन जिंग से मिली हार

भारत की शीर्ष वरीयता प्राप्त और विश्व नंबर 38 अश्मिता चालिहा को इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 100 के क्वार्टर फाइनल में चीन की विश्व नंबर 81 शू वेन जिंग के खिलाफ हार मिली। शू वेन जिंग ने शुक्रवार को चालिहा को 21-10, 21-18 से…

Ragwendra P Singh
September 4, 2026
2 min read
अश्मिता चालिहा का सफर क्वार्टर फाइनल में थमा, शू वेन जिंग से मिली हार

भारत की शीर्ष वरीयता प्राप्त और विश्व नंबर 38 अश्मिता चालिहा को इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 100 के क्वार्टर फाइनल में चीन की विश्व नंबर 81 शू वेन जिंग के खिलाफ हार मिली। शू वेन जिंग ने शुक्रवार को चालिहा को 21-10, 21-18 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

पहले गेम में दोनों खिलाड़ी शुरुआती चरण में 3-3 और 5-5 से बराबरी पर थीं। इसके बाद शू वेन जिंग ने लगातार अंक जुटाते हुए 8-5 की बढ़त बना ली। मध्यांतर तक चीनी खिलाड़ी 11-7 से आगे थीं और ब्रेक के बाद उन्होंने अपनी बढ़त को लगातार मजबूत किया। शू वेन जिंग ने 17-9 और फिर 20-9 की बढ़त हासिल कर पहला गेम 21-10 से अपने नाम कर लिया।

दूसरे गेम में भी शू वेन जिंग ने तेज शुरुआत करते हुए 1-1 से आगे निकलकर 6-1 की बढ़त बना ली। चालिहा ने वापसी की कोशिश करते हुए स्कोर 6-3 किया, लेकिन चीनी खिलाड़ी ने तुरंत अपनी बढ़त 8-3 कर ली और मध्यांतर तक 11-5 से आगे रहीं। ब्रेक के बाद चालिहा ने शानदार वापसी की और लगातार चार अंक लेकर अंतर 9-11 कर दिया। इसके बाद उन्होंने संघर्ष जारी रखते हुए स्कोर 15-17 तक पहुंचाया।

साभार : गूगल

हालांकि, शू वेन जिंग ने दबाव में धैर्य बनाए रखा और 19-15 की बढ़त हासिल कर ली। चालिहा ने एक बार फिर वापसी करते हुए स्कोर 18-19 कर दिया, लेकिन शू वेन जिंग ने 20-18 पर मैच प्वाइंट हासिल किया और पहला ही मैच प्वाइंट भुनाकर दूसरा गेम 21-18 से जीत लिया। यह मुकाबला 33 मिनट चला।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।