अवॉर्ड फॉर मिडफील्डर ऑफ द ईयर 2024’ मिलने पर हार्दिक सिंह ने यूं जताई खुशी
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के उप-कप्तान हार्दिक सिंह को हाल ही में आयोजित हॉकी इंडिया 7वें वार्षिक पुरस्कार समारोह में ‘अजीत पाल सिंह अवॉर्ड फॉर मिडफील्डर ऑफ द ईयर 2024’ से सम्मानित किया गया। साभार : गूगल इस प्रतिष्ठित…

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के उप-कप्तान हार्दिक सिंह को हाल ही में आयोजित हॉकी इंडिया 7वें वार्षिक पुरस्कार समारोह में ‘अजीत पाल सिंह अवॉर्ड फॉर मिडफील्डर ऑफ द ईयर 2024’ से सम्मानित किया गया।

इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के साथ उन्हें 5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी मिली। हार्दिक की गिनती भारतीय हॉकी के सबसे बेहतरीन मिडफील्डरों में होती है। उनकी रचनात्मकता, खेल को नियंत्रित करने की क्षमता और डिफेंस से अटैक तक तेज़ी से खेल को बदलने की उनकी कला ने उन्हें भारतीय टीम का अहम हिस्सा बनाया।
पुरस्कार मिलने के बाद हार्दिक ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए हॉकी इंडिया के हवाले से कहा, यह मेरे लिए बहुत गर्व की बात है, लेकिन मैं इसे पूरी टीम की मेहनत और एकजुटता का परिणाम मानता हूं।
हॉकी ऐसा खेल है जिसमें व्यक्तिगत प्रदर्शन तभी चमकता है जब पूरी टीम तालमेल के साथ खेलती है। इस सम्मान के लिए मैं अपने साथियों, कोच और सहयोगी स्टाफ का शुक्रगुजार हूं। यह मुझे और बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है।”
2018 में अंतरराष्ट्रीय हॉकी में डेब्यू करने के बाद से हार्दिक सिंह दुनिया के सबसे प्रभावशाली मिडफील्डरों में शामिल हो चुके हैं। उनकी तुलना हॉकी के दिग्गज सरदार सिंह से की जाती है।
हार्दिक की शांत सोच, ऊर्जा और खेल की समझदारी ने भारत को कई ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। हार्दिक ने भारत को 2024 पेरिस ओलंपिक्स और 2020 टोक्यो ओलंपिक्स में कांस्य पदक दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इसके अलावा, वह 2023 एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (चेन्नई) और 2022 हांगझो एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे। वहीं, 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को रजत पदक दिलाने में भी उनकी अहम भूमिका रही।
अपने भविष्य के लक्ष्यों पर बात करते हुए हार्दिक ने कहा, हमारा सबसे बड़ा सपना 2026 हॉकी विश्व कप जीतना है। भारत ने अब तक सिर्फ एक बार, 1975 में विश्व कप जीता था। अब समय आ गया है कि हम इसे फिर से अपने देश में लाएं।
उन्होंने आगे कहा, लगातार दो ओलंपिक्स में कांस्य पदक जीतने के बाद अब हमारी नजर 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में स्वर्ण पदक पर है। हमें पता है कि मुकाबला कठिन होगा, लेकिन सही मानसिकता और तैयारी के साथ हम इस लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।
पंजाब के जालंधर से आने वाले हार्दिक सिंह भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्ड में एक मजबूत उपस्थिति बना चुके हैं। उन्होंने 149 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और 11 गोल दागे हैं। उनके शानदार करियर के लिए उन्हें कई सम्मान भी मिल चुके हैं, जिनमें शामिल हैं:
2021 में अर्जुन अवॉर्ड
2022 और 2023 में हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर अवॉर्ड फॉर प्लेयर ऑफ द ईयर
2023 में एफआईएच प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड
हार्दिक सिंह का यह अवॉर्ड न केवल उनके शानदार खेल का प्रमाण है बल्कि भारतीय हॉकी के भविष्य की एक झलक भी दिखाता है। उनकी मेहनत, जोश और समर्पण ने भारतीय हॉकी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है, और अब उनकी नजरें भारत को विश्व चैंपियन बनाने पर हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
