अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोनू सूद ईडी के समक्ष हुए पेश
नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए। अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप (‘वनxबेट’) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी उनसे पूछताछ कर रही है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 52…

नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए। अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप (‘वनxबेट’) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी उनसे पूछताछ कर रही है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 52 वर्षीय अभिनेता सोनू सूद दोपहर करीब 12 बजे नई दिल्ली स्थित केंद्रीय जांच एजेंसी के कार्यालय पहुंचे। इस मामले के जांच अधिकारी अभिनेता सोनू सूद से पूछताछ करके धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत उनका बयान दर्ज करेंगे।
केंद्रीय जांच एजेंसी इस मामले में अब तक पूर्व क्रिकेटरों सुरेश रैना, शिखर धवन, रॉबिन उथप्पा और युवराज सिंह के अलावा पूर्व टीएमसी सांसद और अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती और बंगाली अभिनेता अंकुश हाजरा से पूछताछ कर चुकी है। ईडी ने मंगलवार को भारत के पूर्व स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह से इसी मामले में लगभग सात घंटे तक पूछताछ की थी।
‘वनxबेट’ ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के संचालन की जांच, ऐसे प्लेटफॉर्म के खिलाफ ईडी की व्यापक जांच का हिस्सा है, जिन पर करोड़ों रुपये की ठगी करने और कथित तौर पर भारी मात्रा में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष करों की चोरी करने के आरोप हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
