द इंडियन व्यू

अविमुक्तेश्वरानंद ने गाय काे राज्यमाता का दर्जा देने और यूपी से गाेमांस निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के लिए याेगी सरकार काे दिया 40 दिन का अल्टीमेटम

वाराणसी : जोशीमठ स्थित ज्योतिर्मठ (ज्योतिष पीठ) के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि अब याेगी आदित्यनाथ को अपने 'हिन्दू' होने का प्रमाण देना होगा। शंकराचार्य ने याेगी सरकार से गोमाता को राज्यमाता का दर्जा देने और…

Ragwendra P Singh
January 30, 2026
3 min read
अविमुक्तेश्वरानंद ने गाय काे राज्यमाता का दर्जा देने और यूपी से गाेमांस निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के लिए याेगी सरकार काे दिया 40 दिन का अल्टीमेटम

वाराणसी : जोशीमठ स्थित ज्योतिर्मठ (ज्योतिष पीठ) के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि अब याेगी

 

आदित्यनाथ को अपने 'हिन्दू' होने का प्रमाण देना होगा। शंकराचार्य ने याेगी सरकार से गोमाता को राज्यमाता का दर्जा देने और

 

उत्तर प्रदेश से मांस निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। ऐसा न हाेने पर शंकराचार्य ने याेगी सरकार काे 40 दिन का

 

अल्टीमेटम देते हुए 10 और 11 मार्च काे लखनऊ में संत समागम करने का ऐलान किया है।

 

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज वाराणसी में स्थित श्रीविद्या मठ में शुक्रवार काे पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। शंकराचार्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हमारा कहना है कि हमारा प्रमाण पत्र तो आपने मांग लिया, अब याेगी को अपने 'हिन्दू' होने का प्रमाण देना होगा। उन्हाेंने कहा कि मुख्यमन्त्री आदित्यनाथ आपने हमसे हमारे पद और परम्परा का प्रमाणपत्र मांगा है, हमने सहज भाव से वह आपको सौंप दिया है। क्योंकि सत्य को साक्ष्य से भय नहीं होता। किन्तु अब समय 'प्रमाण' लेने का नहीं, बल्कि आपके 'प्रमाण' देने का है। सम्पूर्ण सनातनी समाज अब आपसे आपके 'हिन्दू' होने का साक्ष्य मांगता है। हिन्दू होना केवल भाषणों या भगवे तक सीमित नहीं है, इसकी कसौटी 'गो-सेवा' और 'धर्म-रक्षा' है।

 

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने मांगी की कि गोमाता को 'राज्यमाता' का आधिकारिक दर्जा दिया जाए। जिस प्रकार हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने देसी गायों को 'राज्यमाता' घोषित किया और जिस तरह नेपाल में गाय 'राष्ट्रीय पशु' है, उसी तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी गोमाता को 'राज्यमाता' का सम्मान मिले। उन्हाेंने कहा कि भारत के कुल मांस निर्यात में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत से अधिक है। क्या 'रामराज्य' का स्वप्न गायों के रक्त से अर्जित विदेशी मुद्रा पर आधारित होगा। उन्हाेंने मांग की कि उत्तर प्रदेश की पवित्र धरती से होने वाले हर प्रकार के मांस निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए।

 

उन्होंने आगे कहा कि हम शासन को अपनी नीतियों पर पुनर्विचार करने के लिए चालीस दिनों का समय दे रहे हैं। यदि इन चालीस दिनों के भीतर गोमाता को राज्यमाता का दर्जा नहीं मिला और निर्यात बन्दी का शासनादेश जारी नहीं हुआ, तो परिणाम गम्भीर होंगे। यदि चालीस दिन व्यर्थ गए, तो आगामी १०-११ मार्च को लखनऊ की पुण्य धरा पर सम्पूर्ण सन्त समाज का समागम होगा। उस दिन हम मुख्यमन्त्री को 'नकली हिन्दू' घोषित करने को बाध्य होंगे। जो सरकार गोवंश की रक्षा नहीं कर सकती, उसे हिन्दू कहलाने का नैतिक अधिकार नहीं है और उस योगी को तो बिलकुल नहीं जो गुरु गोरक्षनाथ की पवित्र गद्दी का खुद को महंत कहता हो।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…