द इंडियन व्यू

अल्कारेज ने रोम में खचानोव को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, ड्रैपर से भिड़ंत

मैड्रिड मास्टर्स में चोट की वजह से अंतिम क्षणों में नाम वापस लेने वाले स्पेन के कार्लोस अल्कारेज को इटालियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने कारेन खाचानोव को 6-3,…

Ragwendra P Singh
May 14, 2025
1 min read
अल्कारेज ने रोम में खचानोव को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, ड्रैपर से भिड़ंत

मैड्रिड मास्टर्स में चोट की वजह से अंतिम क्षणों में नाम वापस लेने वाले स्पेन के कार्लोस अल्कारेज को इटालियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने कारेन खाचानोव को 6-3, 3-6, 7-5 से हराकर तीन सेटों में जीत दर्ज की। अंतिम-8 में उनका मुकाबला इंग्लैंड के पांचवीं वरीय जैक ड्रैपर से होगा।

साभार : गूगल

ड्रैपर इस वर्ष अल्कारेज को इंडियन वेल्स के सेमीफाइनल में हरा चुके हैं। ड्रैपर ने तीसरे दौर के मैच में फ्रांस के कोरेंटीन मोटेट को तीन सेटों के संघर्ष में 1-6, 6-4, 6-3 से हराया।

अल्कारेज का ड्रैपर के खिलाफ जीत हार का रिकॉर्ड 3-2 है। वहीं, महिला वर्ग के तीसरे दौर के मुकाबले में शीर्ष वरीय बेलारूस की अरिना सबालेंका ने यूक्रेन की मार्ता कोस्तयुक को सीधे सेटों में 6-1, 7-6 से परास्त कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में उनका सामना चीन की आठवीं वरीय क्विन वेन झेंग से होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।