द इंडियन व्यू

अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा, दो प्राथमिकी दर्ज

नई दिल्ली : दिल्ली के लाल किले के पास हुए विस्फोट की जांच जारी है। इसी बीच दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच का दायरा तेजी से…

Ragwendra P Singh
November 15, 2025
2 min read
अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा, दो प्राथमिकी दर्ज

नई दिल्ली : दिल्ली के लाल किले के पास हुए विस्फोट की जांच जारी है। इसी बीच दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच का दायरा तेजी से बढ़ाते हुए पुलिस ने यूनिवर्सिटी के विरुद्ध दो प्राथमिकी दर्ज की हैं। एक धोखाधड़ी और दूसरी फर्जीवाड़े के आरोपों में है।पुलिस सूत्रों के अनुसार पूरी कार्रवाई तब और अहम हो जाती है जब यह सामने आया कि शिकायत सीधे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से दर्ज कराई गई है। यूजीसी और एनएएसी की समीक्षा टीमों ने अपनी रिपोर्ट में अल-फलाह यूनिवर्सिटी में गंभीर अनियमितताओं की पुष्टि की थी।सूत्रों के अनुसार पहली एफआईआर सेक्शन 12 के उल्लंघन से जुड़ी है जबकि दूसरी यूनिवर्सिटी द्वारा मान्यता के कथित फर्जी दावों से संबंधित है। क्राइम ब्रांच ने आज कार्रवाई को और तेज करते हुए अल-फलाह यूनिवर्सिटी के दिल्ली के ओखला स्थित ऑफिस पर दबिश दी। टीम ने यूनिवर्सिटी प्रशासन को औपचारिक नोटिस जारी किया और कई अहम दस्तावेज और रिकॉर्ड तुरंत उपलब्ध कराने को कहा।इसके अलावा रिकॉर्ड में विश्वविद्यालय की मान्यता से जुड़ी फाइलें, संबंधित पत्राचार और आंतरिक प्रशासनिक दस्तावेज मांगे। कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार, फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी जैसे अपराध गंभीर श्रेणी में आते हैं। खासकर तब जब मामला किसी शैक्षणिक संस्थान से जुड़ा हो। फिलहाल, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। आने वाले दिनों में कई और खुलासे होने की संभावना है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…