अर्जुन पुरस्कार विजेता रणधीर सिंह सहरावत बने गुजरात जायंट्स के नए मुख्य कोच
गुजरात जायंट्स ने प्रो कबड्डी लीग के आगामी सत्र से पहले अपने कोचिंग पैनल में बड़ा बदलाव किया है। टीम ने पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और अर्जुन पुरस्कार विजेता रणधीर सिंह सहरावत को अपना मुख्य कोच बनाया है। सहरावत…

गुजरात जायंट्स ने प्रो कबड्डी लीग के आगामी सत्र से पहले अपने कोचिंग पैनल में बड़ा बदलाव किया है। टीम ने पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और अर्जुन पुरस्कार विजेता रणधीर सिंह सहरावत को अपना मुख्य कोच बनाया है।
सहरावत का पीकेएल में अनुभव बेहद समृद्ध है। उन्होंने लीग के 11 सत्रों में खेलते हुए अपनी टीमें छह बार प्लेऑफ तक पहुंचाई और एक खिताब अपने नाम किया। उनके नेतृत्व और खेल कौशल ने उन्हें खिलाड़ियों और कोचों के बीच एक सम्मानित व्यक्तित्व बना दिया है।
रेलवे टीम के लिए कई राष्ट्रीय खिताब जीताने में सहरावत की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने 1990 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा भी रहे और अपनी कप्तानी क्षमता के लिए पहचाने गए। उनके कोचिंग करियर में उन्हें सबसे सफल कोचों में गिना जाता है।

खिलाड़ी के रूप में, सहरावत ने कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इनमें एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप (1988), दक्षिण एशियाई खेल (1989) और एशियाई खेल (1990) शामिल हैं, जहां वह टीम के उपकप्तान भी थे।
सम्बंधित ख़बरें
अयान की शानदार फॉर्म बरकरार, दोहा में हासिल की पहली पीएसए खिताबी जीत
भारत के अयान वजीरल्ली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दोहा में खेले गए क्यूएसएफ 5 चैलेंजर स्क्वाश टूर्नामेंट में मिस्र के हसन मेन्शॉवी को 3-1 से हराकर अपना पहला पीएसए टूर खिताब जीता।
प्रार्थना थापा और लालदुहजुआली की जोड़ी ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता पदक
नागालैंड की प्रार्थना थापा और मिजोरम की लालदुहजुआली ने दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में बैडमिंटन एशिया सीनियर चैंपियनशिप 2026 में 40 वर्ष से अधिक उम्र के महिला युगल में कांस्य पदक अपने नाम किया।
सैंडपेपर विवाद की फिर होगी समीक्षा, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तय की रूपरेखा
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान हुए गेंद से छेड़छाड़ विवाद की समीक्षा के लिए गठित स्वतंत्र मंच के संदर्भ की शर्तें जारी कर दी हैं।
मानवता के आगे पीछे छूटा रिकॉर्ड, बेग्स और डी ओलिवेरा को फेयर प्ले पुरस्कार
बोस्टन मैराथन के धावक आरोन बेग्स और रॉबसन डी ओलिवेरा को अंतरराष्ट्रीय फेयर प्ले पुरस्कार के लिए चुना गया है।
