अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में सिर्फ भ्रष्टाचार किया : वीरेंद्र सचदेवा
नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शुक्रवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला। सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में पिछले दस वर्षों में सिर्फ भ्रष्टाचार किया…

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शुक्रवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला। सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में पिछले दस वर्षों में सिर्फ भ्रष्टाचार किया है, जबकि केंद्र सरकार ने दिल्ली को विकास के नए मानक दिए हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केजरीवाल की सरकार ने दिल्ली के गरीबों और आम नागरिकों को झूठे वादों के अलावा कुछ नहीं दिया।
सचदेवा ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि जहां एक ओर केंद्र सरकार ने दिल्ली को यशोभूमि, भारत मंडपम, ईको पार्क, बांसेरा पार्क, प्रगति मैदान टनल, रिंग रोड-3, ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर, दिल्ली-मेरठ हाईवे, अलीपुर बाईपास जैसे अनेक अनेक विकास कार्य दिए हैं, वहीं केजरीवाल ने दिल्ली को सिर्फ घोटाले ही दिए हैं। केंद्र सरकार ने दिल्ली में लगभग पांच हजार से अधिक झुग्गीवासियों को बेहतर आवास प्रदान किए हैं, जबकि केजरीवाल ने दिल्ली के गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं से वंचित किया। केजरीवाल ने दिल्ली को शराब घोटाला, जासूसी घोटाला, पैनिक बटन घोटाला, राशन कार्ड घोटाला, अस्पताल निर्माण घोटाला, मोहल्ला क्लिनिक और दवा-जांच घोटाला जैसे घोटाले दिए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल के भ्रष्टाचार की एक लंबी सूची है, जो खत्म नहीं होती।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने दिल्ली के शिक्षा क्षेत्र में केजरीवाल के दावों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि केजरीवाल शिक्षा की बात करते हैं, लेकिन उनके दस साल के कार्यकाल में दिल्ली में एक भी नया स्कूल या कॉलेज नहीं खोला गया। वहीं, केंद्र सरकार ने दिल्ली में सात नए केंद्रीय विद्यालय खोले, दिल्ली विश्वविद्यालय का पूर्वी दिल्ली परिसर स्थापित किया और दो नए कॉलेज एवं विश्वविद्यालयों का शिलान्यास किया। उन्होंने सवाल किया कि केजरीवाल द्वारा घोषित खेल विश्वविद्यालय और सैनिक प्रशिक्षण स्कूल आखिर क्यों भ्रष्टाचार के फाइलों में फंस कर रह गए?
उन्होंने कहा कि केजरीवाल दिल्ली की टूटी सड़कों पर जवाब दें, दिल्ली में इस मानसून में 62 मौतों पर जवाब दें। उन्होंने पूछा कि दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था क्यों चरमरा रही है और क्यों केजरीवाल ने डीटीसी के लिए एक भी नई बस नहीं खरीदी?
कोरोना काल के दौरान दिल्ली सरकार की विफलताओं पर भी सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि जब केंद्र सरकार दिल्ली के लिए विशेष अस्पताल बना रही थी, तो केजरीवाल के अस्पतालों और मोहल्ला क्लीनिकों ने जनता को क्यों धोखा दिया? उन्होंने यह भी पूछा कि दिल्ली सरकार ने ऑक्सीजन के नाम पर बड़ा घोटाला क्यों किया। अरविंद केजरीवाल को जवाब देना होगा कि उन्होंने दिल्ली के लोगों के लिए क्या किया है और क्यों उनकी सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार और विफलताएं बढ़ी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
