अरविंद केजरीवाल का सवाल- ढाई साल में राम मंदिर क्यों नहीं गए गृह मंत्री अमित शाह?
नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखे आरोप लगाए हैं। उन्होंने सवाल किया कि पिछले ढाई साल में जब से राम मंदिर का निर्माण पूरा हुआ है,…

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखे आरोप लगाए हैं। उन्होंने सवाल किया कि पिछले ढाई साल में जब से राम मंदिर का निर्माण पूरा हुआ है, तब से अमित शाह एक बार भी अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन या माथा टेकने क्यों नहीं गए।
उन्होंने कहा कि अमित शाह अपने भाषणों और इंटरव्यू में लगातार राम मंदिर का जिक्र करते हैं और चुनावों में उसके नाम पर वोट भी मांगते हैं। लेकिन, उन्होंने सवाल उठाया कि जब से राम मंदिर बना है, तब से वह खुद अयोध्या नहीं गए हैं।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की घटना से सभी सनातनी आहत हैं। केजरीवाल ने दावा किया कि भाजपा के लोग भगवान राम को सच्चे मन से नहीं मानते, बल्कि उनके नाम का इस्तेमाल केवल सत्ता और लाभ के लिए करते हैं।
उन्होंने कहा कि इस मामले में जिम्मेदार लोगों को कानून के तहत दंड मिलना चाहिए। साथ ही, उन्होंने घोषणा की कि वह अयोध्या और एसआईटी की जांच को लेकर कल एक और प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
केजरीवाल ने यह भी कहा कि आज के समय में आम आदमी पार्टी ही देश की ‘सच्ची सनातनी पार्टी’ है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने सनातन धर्म का केवल राजनीतिक और आर्थिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया है, जबकि उनकी पार्टी ने पंजाब में सनातन धर्म के लिए काम किया है।
एक पोस्ट में उन्होंने कहा, “आज तक एक बार भी अमित शाह जी श्री राम मंदिर नहीं गए। श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को ढाई साल हो गए हैं, लेकिन इन ढाई सालों में उन्होंने एक बार भी भगवान राम के दर्शन करने की इच्छा नहीं दिखाई। इन वर्षों में उन्होंने 42 से ज्यादा बार अपने भाषणों और इंटरव्यू में भगवान राम और मंदिर का जिक्र किया, और कई बार राम और मंदिर के नाम पर वोट भी मांगे। लेकिन दर्शन करने नहीं गए। इनके लिए राम केवल सत्ता हासिल करने और पैसे कमाने का जरिया है। इनकी राम में कोई आस्था नहीं है।”
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
