द इंडियन व्यू

अरविंद केजरीवाल का नामांकन बुधवार को, पहले मंदिर में जाकर लेंगे आशीर्वाद

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बुधवार को अपना नामांकन करने जाएंगे। उससे पहले वह मंदिर जाकर भगवान का आशीर्वाद लेंगे और फिर अपना नामांकन करेंगे। उनके साथ-साथ अपने-अपने विधानसभा में…

Ragwendra P Singh
January 15, 2025
2 min read
अरविंद केजरीवाल का नामांकन बुधवार को, पहले मंदिर में जाकर लेंगे आशीर्वाद

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बुधवार को अपना नामांकन करने जाएंगे। उससे पहले वह मंदिर जाकर भगवान का आशीर्वाद लेंगे और फिर अपना नामांकन करेंगे। उनके साथ-साथ अपने-अपने विधानसभा में सत्येंद्र जैन और इमरान हुसैन भी नामांकन करेंगे।

सत्येंद्र जैन और इमरान हुसैन अपने इलाके में रैली निकालकर जनता के बीच जाकर उनके समर्थन की मांग करेंगे। आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया भी आज जंगपुरा इलाके में दोपहर 12 बजे से एक लंबा रोड शो निकाल रहे हैं। जिसके जरिए वह पूरे इलाके के अलग-अलग जगह पर जाते हुए जनता के बीच पहुंचेंगे।

अरविंद केजरीवाल ने अपने नामांकन की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा करते हुए बताया, आज मैं अपना नामांकन भरने जा रहा हूं। पूरी दिल्ली से मेरी कई मां-बहनें मुझे आशीर्वाद देने मेरे साथ जाएंगी। नामांकन के पहले प्रभु का आशीर्वाद लेने बाल्मीकि मंदिर और हनुमान मंदिर जाऊंगा।

गौरतलब है कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री आतिशी अपने नामांकन से पहले कालकाजी मंदिर पहुंची थीं और उसके बाद उन्होंने गुरुद्वारे में मत्था टेका था। आम आदमी पार्टी लगातार अलग-अलग समाज से जुड़े लोगों को साधने की कोशिश में जुटी हुई है। इसलिए आम आदमी पार्टी के नेता मंदिर और गुरुद्वारे दोनों जगह जाकर पूजा-पाठ करते दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने कैंपेन सॉन्ग भी लॉन्च किए हैं, जिनमें पंजाबी और भोजपुरी में कैंपेन सॉन्ग को लॉन्च किया गया है।

आम आदमी पार्टी अपनी घोषणाओं और योजनाओं के जरिए भी इस समय जनता को अपनी तरफ आकर्षित करने में जुटी हुई है। इसके साथ-साथ आम आदमी पार्टी के नेता विपक्षी पार्टी के नेताओं पर लगातार पैसे, कपड़े बांटने का आरोप भी लगा रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…