द इंडियन व्यू

अयोध्या प्रकरण में एसआईटी ने राज्य सरकार को सौंपी रिपोर्ट

लखनऊ : अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे में कथित अनियमितता की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार को सौंप दी। एसआईटी के सदस्यों ने अपर मुख्य…

Ragwendra P Singh
June 23, 2026
1 min read
अयोध्या प्रकरण में एसआईटी ने राज्य सरकार को सौंपी रिपोर्ट

लखनऊ : अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे में कथित अनियमितता की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार को सौंप दी। एसआईटी के सदस्यों ने अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद को यह रिपाेर्ट साैंपी।

 

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुरोध पर राज्य सरकार ने 13 जून को तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था। ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से एसआईटी गठित कर कथित अनियमितता को लेकर लगे आरोपों की जांच करने की मांग की थी।

 

एसआईटी में लखनऊ के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, आईजी रेंज किरन एस और विशेष सचिव वित्त नील रतन को शामिल किया गया था। विजय वी पंत और किरन एस ने शुरुआती रिपोर्ट साैंपी है।------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें