अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री नेपाल के तीन दिन के दौरे पर काठमांडू पहुंचे
काठमांडू : अमेरिकी विदेश मंत्रालय में दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों के सहायक विदेशमंत्री समीर पॉल कपूर तीन दिनों के नेपाल दौरे पर सोमवार को काठमांडू पहुंचे। काठमांडू स्थित अमेरिकी दूतावास के अनुसार, वे आज सुबह त्रिभुवन…

काठमांडू : अमेरिकी विदेश मंत्रालय में दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों के सहायक विदेशमंत्री समीर पॉल कपूर तीन दिनों के नेपाल दौरे पर सोमवार को काठमांडू पहुंचे। काठमांडू स्थित अमेरिकी दूतावास के अनुसार, वे आज सुबह त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे। हवाईअड्डे पर उनका स्वागत नेपाल के विदेश मंत्रालय के अधिकारी और अमेरिकी दूतावास के कार्यवाहक राजदूत ने किया।
भारतीय मूल के समीर पॉल कपूर, नेपाल के बालेन्द्र शाह के नेतृत्व वाली नई सरकार के साथ संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से काठमांडू पहुंचे हैं। नेपाल में नई सरकार बनने के बाद विदेशों से आने वाले कपूर सबसे बड़े अधिकारी है। काठमांडू में कपूर उच्चस्तरीय बैठकों में सहभागी होंगे और सरकार के कुछ मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे।
पिछले वर्ष अक्टूबर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण एशियाई सुरक्षा विशेषज्ञ कपूर को दक्षिण एशिया मामलों के सहायक विदेश मंत्री के रूप में नियुक्त किया था। इससे पहले यह जिम्मेदारी डोनाल्ड लू संभाल रहे थे।
कपूर का काठमांडू दौरा तीन दिनों का बताया गया है। वे बुधवार को वापस लौटेंगे। बालेन्द्र शाह के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद नेपाल आने वाले कपूर सबसे वरिष्ठ विदेशी कूटनीतिज्ञ हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
पत्रकार के हाथों में युगांडा के ऐतिहासिक टोरो साम्राज्य की कमान, साल 1993 में बहाल हुई थी राजशाही
विवेक ओझा पूर्वी अफ्रीकी देश युगांडा के प्रसिद्ध टोरो साम्राज्य में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां एक पेशेवर पत्रकार को राजशाही का नेतृत्व सौंपा जा रहा है। देश में दशकों पहले समाप्त कर दी गई इस पारंपरिक व्यवस्था…
सऊदी-नेतृत्व वाले गठबंधन का यमन में हवाई हमला, होदेइदाह के हूथी सैन्य ठिकाने बने निशाना
रियाद/सना : लाल सागर में सऊदी-संबंधित जहाजों पर हुए हमलों और समुद्री तनाव के बीच सऊदी-नेतृत्व वाले गठबंधन ने यमन के हूथी-नियंत्रित होदेइदाह प्रांत में सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए। गठबंधन ने कहा कि कार्रवाई का…
खैबर पख्तूनख्वा के टैंक में आतंकी हमले में 14 सुरक्षाकर्मी समेत 15 की मौत, जवाबी कार्रवाई में 12 हमलावर ढेर
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के टैंक जिले में एक संयुक्त पुलिस चेकपोस्ट पर हुए आतंकी हमले में 14 सुरक्षाकर्मियों समेत 15 लोगों की मौत हो गई। पाकिस्तान सेना के मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस…
कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का 74 वर्ष की उम्र में निधन
दोहा : कतर के पूर्व शासक और ‘फादर अमीर’ के नाम से प्रसिद्ध शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। कतर के अमीरी दीवान ने रविवार को उनके निधन की जानकारी दी। अमीरी दीवान ने बयान जारी कर कहा कि देश…
