अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक और नए टैरिफ का किया एलान, तेल की कीमतों पर दिखेगा इसका असर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक और नए टैरिफ का एलान किया है. जिसका असर दुनियाभर के बाजार में तेल की कीमतों पर देखने को मिल सकता है. चलिए जानते हैं भारत पर इसका क्या असर होगा? अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब…

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक और नए टैरिफ का एलान किया है. जिसका असर दुनियाभर के बाजार में तेल की कीमतों पर देखने को मिल सकता है. चलिए जानते हैं भारत पर इसका क्या असर होगा?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से सस्ता में दोबारा लौटे हैं तब से अलग-अलग देशों पर नए-नए टैरिफ और पाबंदियां लगा रहे हैं. इस बीच सोमवार को ट्रंप ने एक और नए टैरिफ का एलान कर दिया. हालांकि ये टैरिफ उन देशों पर लगाए जाएगा जो वेनेजुएला से तेल या गैस खरीदते हैं. वेनेजुएला से तेल या गैस खरीदने वाले देशों पर ट्रंप ने अमेरिका के साथ व्यापार पर 25 फीसदी टैरिफ का एलान किया है. बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ये फैसला अमेरिका और वेनेजुएला के बीच बढ़ रही राजनीतिक और आर्थिक तनातनी के चलते लिया है.
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर किया ये पोस्ट
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस नए टैरिफ का एलान अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर किया. उन्होंने लिखा, "वेनेजुएला अमेरिका और हमारी तरफ से समर्थित स्वतंत्रताओं के प्रति बहुत दुश्मनी रखता है, इसलिए, कोई भी देश जो वेनेजुएला से तेल और या गैस खरीदता है, उसे अमेरिका के साथ व्यापार पर 25 फीसदी टैरिफ देना होगा."
बुरे दौर से गुजर रही वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था
बता दें कि अमेरिका ने पहले ही वेनेजुएला पर तमाम आर्थिक प्रतिबंध लगा रखे हैं. जिसके चलते दुनिया के सबसे बड़े तेल रिजर्व वाले देशों में शामिल वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था सबसे बुरे दौर से गुजर रही हैं. जहां लोगों के पास न तो काम है और ना ही सामान्य जीवन यापन के लिए पर्याप्त पैसा.
क्या है ट्रंप के इस फैसले की वजह?
दरअसल, ट्रंप ही नहीं बल्कि उनसे पहले की सरकारों ने भी वेनेजुएला पर कई प्रतिबंध लगा रखे हैं. अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की सरकार को मान्यता ही नहीं दी है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप आरोप लगाते हैं कि वेनेजुएला अमेरिका में अपराधियों को भेजता है. इनमें वेनेजुएला का ट्रेन दे अर्गुवा (Tren de Aragua) गिरोह भी शामिल है. जिसे अमेरिकी प्रशासन ने एक विदेशी आतंकवादी संगठन करार दिया है. इन्हीं सब वजहों के चलते ट्रंप वेनेजुएला को आर्थिक रूप से कमजोर करना चाहते हैं.
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
