‘अमेरिकी राष्ट्रपति के अप्रत्याशित व्यवहार के कारण सतर्क रहना पड़ता है’
नई दिल्ली : भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि जून में फ्रांस में जी-7 की शिखर बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात के वक्त विदेश मंत्रालय का मीडिया के प्रश्न नही लेने का अनुरोध…

नई दिल्ली : भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि जून में फ्रांस में जी-7 की शिखर बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात के वक्त विदेश मंत्रालय का मीडिया के प्रश्न नही लेने का अनुरोध अमेरिकी राष्ट्रपति के अप्रत्याशित व्यवहार के कारण एक सतर्क दृष्टिकोण था।अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर द्वारा हाल ही में इस बारे में की गईं टिप्पणियों को लेकर मीडिया के सवालों पर सरकार के उच्च पदस्थ सूत्रों ने कहा कि विदेश मंत्रालय ने यह अनुरोध एक मानक प्रक्रिया के अनुरूप किया था। सूत्रों ने कहा कि किसी भी अतिविशिष्ट व्यक्ति (वीवीआईपी) के दौरे से पहले नेताओं की सार्वजनिक उपस्थिति की व्यवस्थाओं पर चर्चा करना सामान्य प्रक्रिया है। इस संबंध में भारतीय पक्ष ने ऐसे दौरों के लिए अपनी मानक प्रक्रिया से अवगत कराया। अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल उनके अप्रत्याशित व्यवहार के प्रति सतर्क रहते हैं, जैसा कि दक्षिण अफ्रीका, यूक्रेन के राष्ट्रपतियों के साथ उनकी बातचीत से स्पष्ट होता है। इसलिए भारत का यह सतर्क दृष्टिकोण है।उल्लेखनीय है कि अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने एक मीडिया संवाद कार्यक्रम में दावा किया था कि 17 जून को फ्रांस में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रम्प के बीच हुई बैठक में भारत के विदेश मंत्रालय ने बिना प्रश्नोत्तर के मीडिया से बातचीत करने का अनुरोध किया था। हालांकि, राजदूत के अनुसार ट्रम्प ने विदेश मंत्रालय के अनुरोध को नजरअंदाज करते हुए मीडिया के प्रश्नों के उत्तर दिए थे।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
