द इंडियन व्यू

अमेरिकी ओपन मिश्रित युगल में अल्काराज-सेरेना की भिड़ंत क्वालीफायर से

न्यूयॉर्क : अमेरिकी ओपन 2026 के मिश्रित युगल मुकाबलों का ड्रॉ जारी हो गया है। कार्लोस अल्कराज और सेरेना विलियम्स की जोड़ी पहले दौर में एक क्वालीफायर जोड़ी का सामना करेगी। वहीं शीर्ष वरीयता प्राप्त नोवाक जोकोविच और…

Ragwendra P Singh
August 24, 2026
2 min read
अमेरिकी ओपन मिश्रित युगल में अल्काराज-सेरेना की भिड़ंत क्वालीफायर से

न्यूयॉर्क : अमेरिकी ओपन 2026 के मिश्रित युगल मुकाबलों का ड्रॉ जारी हो गया है। कार्लोस अल्कराज और सेरेना विलियम्स की जोड़ी पहले दौर में एक क्वालीफायर जोड़ी का सामना करेगी। वहीं शीर्ष वरीयता प्राप्त नोवाक जोकोविच और आर्यना सबालेन्का के सामने फ्रांसिस टियाफो और लेयला फर्नांडीज की जोड़ी होगी।अल्कराज और सेरेना को 16 टीमों के इस मिश्रित युगल टूर्नामेंट में रविवार को वाइल्ड कार्ड के जरिए प्रवेश मिला है। सेरेना 2022 के बाद पहली बार अमेरिकी ओपन में वापसी करेंगी। वहीं अल्कराज भी इस विशेष प्रारूप में उनके साथ कोर्ट पर नजर आएंगे।क्वालीफायर के खिलाफ मुकाबला अल्कराज और सेरेना के लिए आसान नहीं माना जा रहा है, क्योंकि क्वालीफाइंग दौर से आने वाली जोड़ियों में विशेषज्ञ युगल खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। इस साल टूर्नामेंट में क्वालीफाइंग प्रतियोगिता को शामिल किया गया है।जोकोविच-सबालेन्का के सामने टियाफो-फर्नांडीजशीर्ष वरीयता प्राप्त जोकोविच और सबालेन्का पहले दौर में वाइल्ड कार्ड प्राप्त फ्रांसिस टियाफो और लेयला फर्नांडीज से भिड़ेंगे।अमेरिका की दूसरी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला और टेलर फ्रिट्ज के सामने डायना श्नाइडर और कैस्पर रूड की चुनौती होगी। वहीं दो बार की मौजूदा चैंपियन सारा इरानी और आंद्रेआ वावासोरी की जोड़ी पहले दौर में मिर्रा आंद्रीवा और आंद्रे रुबलेव से खेलेगी।अमेरिकी ओपन 2026 मिश्रित युगल ड्रॉनोवाक जोकोविच/आर्यना सबालेन्का बनाम फ्रांसिस टियाफो/लेयला फर्नांडीजगाएल मोनफिल्स/एलीना स्वितोलिना बनाम फेलिक्स ऑजे-अलियासिम/एलेक्जेंड्रा एलाबेलिंडा बेनसिच/फ्लावियो कोबोली बनाम अलेक्जेंडर ज्वेरेव/टेलर टाउनसेंडकार्लोस अल्कराज/सेरेना विलियम्स बनाम क्वालीफायरयाकूब मेन्सिक/करोलिना मुचोवा बनाम क्वालीफायरटॉमी पॉल/एमा नवारो बनाम लर्नर टीएन/अमांडा अनिसिमोवाआंद्रे रुबलेव/मिर्रा आंद्रीवा बनाम आंद्रेआ वावासोरी/सारा इरानीकैस्पर रूड/डायना श्नाइडर बनाम टेलर फ्रिट्ज/जेसिका पेगुला

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।