द इंडियन व्यू

अमेरिका, चीन, सऊदी अरब के साथ पाकिस्तान की बढ़ती नजदीकियों को रोकने में सरकार नाकाम: जयराम

नई दिल्ली : कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद जयराम रमेश ने पाकिस्तान की अमेरिका, चीन और सऊदी अरब के साथ बढ़ती नजदीकियों पर चिंता जाहिर करते हुए भारत सरकार को इसे रोकने में नाकाम बताया। जयराम ने एक्स पोस्ट में…

Ragwendra P Singh
September 18, 2025
2 min read
अमेरिका, चीन, सऊदी अरब के साथ पाकिस्तान की बढ़ती नजदीकियों को रोकने में सरकार नाकाम: जयराम

नई दिल्ली : कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद जयराम रमेश ने पाकिस्तान की अमेरिका, चीन और सऊदी अरब के साथ बढ़ती नजदीकियों पर चिंता जाहिर करते हुए भारत सरकार को इसे रोकने में नाकाम बताया।

जयराम ने एक्स पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका, चीन और सऊदी अरब की हालिया यात्राओं का जिक्र करते हुए कहा कि इन देशों पर पाकिस्तान का प्रभाव बढ़ना देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के रुकने बाद भड़काऊ भाषण और सांप्रदायिक जहर घोलने वाले बयान से भारत में पहलगाम हमला करवाने वाले पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर को ट्रंप में व्हाइट हाउस में लंच पर बुलाया।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की चीन यात्रा के बाद चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को गुप्त सैन्य मदद का भी दावा किया। उन्होंने पहलगाम हमले के समय प्रधानमंत्री मोदी के सऊदी अरब यात्रा को बीच में छोड़ने का जिक्र कर कहा कि प्रधानमंत्री की यात्रा के बाद सऊदी अरब का पाकिस्तान के साथ "रणनीतिक पारस्परिक रक्षा" समझौते पर हस्ताक्षर करना देश के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने इसे देश की कूटनीति के लिए झटका बताते हुए कहा कि कांग्रेस इसके लिए चिंतित है। इस पर नए सिरे से सोचा जाना चाहिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…