द इंडियन व्यू

'अमृतकाल में यहीं से विकसित भारत की नीतियां बनेंगी', कर्तव्य भवन के उद्घाटन के अवसर पर बोले PM मोदी

कर्तव्य भवन का उद्घाटन बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने किया. इस अवसर पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह एक अत्याधुनिक सुविधा है, जिसे विभिन्न मंत्रालयों और विभागों को एक ही छत के नीचे लाकर शासन को…

Ragwendra P Singh
August 6, 2025
2 min read
'अमृतकाल में यहीं से विकसित भारत की नीतियां बनेंगी', कर्तव्य भवन के उद्घाटन के अवसर पर बोले PM मोदी

कर्तव्य भवन का उद्घाटन बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने किया. इस अवसर पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह एक अत्याधुनिक सुविधा है, जिसे विभिन्न मंत्रालयों और विभागों को एक ही छत के नीचे लाकर शासन को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘ये सिर्फ इमारत नहीं, करोड़ों देशवासियों के संकल्पों की तपोभूमि है.’ अमृतकाल में यहीं से विकसित भारत की नीतियां बनेंगी. अहम बड़े फैसले होंगे और आने वाले दशकों में यहीं से देश की दिशा तय होगी. पीएम मोदी ने बताया कि पहले की प्रशासनिक व्यवस्था अव्यवस्थित थी.

इमारात में अपर्याप्त साधन थे
कई मंत्रालय किराए की इमारतों में चल रहे थे. उन्होंने कहा, ‘आज कर्तव्य भवन के रूप में हमें एक आधुनिक, सुव्यवस्थित और एकीकृत ढांचा मिला है.’ कार्यस्थल की सुविधाओं को लेकर उन्होंने वीडियो में दिखाए गए हालात का भी जिक्र किया, जहां काउंटर नंबर 18.59 पर दिक्कतें नजर आईं. उन्होंने कहा कि होम मिनिस्ट्री करीब 100 साल से एक ही इमारात में अपर्याप्त साधनों पर चल रही थी.उन्होंने कहा कि कुछ मंत्रालय किराए की बिल्डिंग पर हैं. सालाना 1500 करोड़ रुपए इसका रेंट देना पड़ता है. इससे सरकार के खर्च में बचत होगी.

विकसित भारत की सोच और संकल्प का प्रतीक
दिल्ली में कर्तव्य भवन के उद्घाटन समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम आधुनिक भारत के निर्माण से जुड़ी उपलब्धियों के गवाह बन रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘कर्तव्य पथ, नया संसद भवन, रक्षा मंत्रालय का नया भवन, भारत मंडपम, नेशनल वॉर मेमोरियल और अब कर्तव्य भवन– ये सब सिर्फ इमारतें नहीं हैं.ये विकसित भारत की सोच और संकल्प का प्रतीक हैं.’ पीएम मोदी ने आगे कहा कि आने वाले समय में इन्हीं भवनों से देश की नीतियां बनेंगी, फैसले लिए जाएंगे और भारत की दिशा तय होगी.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…