द इंडियन व्यू

अमृत रेलवे स्टेशनों का आज उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली ( राघवेंद्र प्रताप सिंह) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केरलम में छह पुनर्निर्मित अमृत रेलवे स्‍टेशन के साथ देश भर के 75 अन्य अमृत स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। केरलम के इन छह…

Ragwendra P Singh
July 17, 2026
1 min read
अमृत रेलवे स्टेशनों का आज उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली ( राघवेंद्र प्रताप सिंह) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केरलम में छह पुनर्निर्मित अमृत रेलवे स्‍टेशन के साथ देश भर के 75 अन्य अमृत स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। केरलम के इन छह स्टेशनों से राज्य में रेलवे के बुनियादी ढांचे और यात्रियों की सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है।

इन स्टेशनों में तिरुवनंतपुरम खंड के अंतर्गत चालकुडी और अंगमाली स्टेशन, और दक्षिणी रेलवे के पलक्कड़ खंड के अंतर्गत तिरूर, थालस्सेरी, परप्पनंगडी और निलंबूर रोड स्टेशन शामिल हैं। इन उन्नत स्टेशनों में आधुनिक प्लेटफॉर्म, बेहतर भवन, आधुनिक प्रतीक्षा कक्ष और यात्रियों के लिए उन्‍नत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इनका उद्देश्य यात्रियों को अधिक आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान करना है।

अंगमाली और थालस्सेरी रेलवे स्टेशनों पर वातानुकूलित प्रतीक्षा कक्ष शुरू किए गए हैं। पुनर्निर्माण की योजना केरलम के प्रमुख पर्यटन स्थलों, सांस्कृतिक केंद्रों और तीर्थ स्थलों को बेहतर तरीके से आपस में जोड़ने पर ध्यान केंद्रित करते हुए बनाई गई है। उन्नत बुनियादी ढांचा राज्य में रेल यात्रा को मजबूत करेगा और साथ ही पर्यटन और क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…