द इंडियन व्यू

अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी महर्षि वाल्मीकि जयंती की बधाई

नई दिल्ली : महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नयाब सिंह…

Ragwendra P Singh
October 7, 2025
3 min read
अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी महर्षि वाल्मीकि जयंती की बधाई

नई दिल्ली : महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सहित कई नेताओं ने देशवासियों को बधाई दीं।गृहमंत्री शाह ने एक्स पर लिखा, "आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम के जीवन-दर्शन को ‘रामायण’ ग्रंथ में समाहित कर उन्होंने जन-जन तक मानवता, मर्यादा और धर्म का संदेश पहुंचाया। यह पवित्र ग्रंथ मानव समाज को अनंत काल तक मार्गदर्शन करता रहेगा।"रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "मर्यादा, सत्य और धर्म के आदर्शों को समग्र मानवता तक पहुंचाने वाले आदिकवि महर्षि वाल्मीकि को उनकी जयंती पर नमन। रामायण के माध्यम से उन्होंने प्रभु श्रीराम के जीवन दर्शन को जन-जन तक पहुंचाया और समाज को नीति, सदाचार व कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।"लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने महर्षि वाल्मीकि की जयंती शुभकामनाएं देते हुए एक्स पोस्ट में लिखा कि रामायण के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि ने प्रभु श्रीराम के आदर्श चरित्र को विश्व के समक्ष प्रस्तुत किया, जो सत्य, धर्म, न्याय, और नैतिकता के उच्चतम मूल्यों का प्रतीक है। युगों से रामायण मानव जीवन को मर्यादा, कर्तव्य, और त्याग की प्रेरणा भी प्रदान करती है। वाल्मीकि का जीवन स्वयं एक प्रेरणा है। साधारण जन से तपस्वी और महर्षि बनने की उनकी यात्रा यह सिखाती है कि सत्संग एवं आत्म-चिंतन से जीवन का परिवर्तन संभव है।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की जयंती की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पोस्ट में लिखा कि अपने जीवन-दर्शन से उन्होंने मानवता को सत्य, न्याय, प्रेम और सदमार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संस्कृत श्लोक 'रामो विग्रहवान् धर्म:' के साथ अपनी पोस्ट में लिखा, "समूची मानवता को प्रभु श्रीराम के आदर्श चरित्र से परिचय कराने वाले महर्षि वाल्मीकि को सादर नमन। रामायण हमें सत्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, "महाग्रंथ रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। उन्होंने मानव सभ्यता को प्रभु श्रीराम के आदर्शों से साक्षात्कार कराया।"मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी ने लिखा, "महाकाव्य रामायण के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि ने विश्व को भगवान श्रीराम की महिमा से परिचित कराते हुए धर्म, प्रेम और कर्तव्यपरायणता का संदेश दिया।"मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर शुभकामनाएं साझा कीं। उन्होंने लिखा, "महर्षि वाल्मीकि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। रामायण के माध्यम से उन्होंने हमें जीवन के आदर्श सिखाए हैं, जो आज भी प्रासंगिक हैं।"कांग्रेस महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स पोस्ट में लिखा कि धर्मग्रंथ रामायण के रचनाकार, सामाजिक परिवर्तन एवं समानता के प्रतीक आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर उन्हें नमन, वाल्मीकि ने दया, करुणा, प्रेम और अहिंसा का संदेश देकर मानवता की राह दिखाई। उनकी शिक्षाएं करोड़ों देशवासियों को प्रेरित करती हैं।अरविंद केजरीवाल ने कहा, "महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से समाज को धर्म, करुणा और मानवता का मार्ग दिखाया। उनकी शिक्षाएं समानता, न्याय और सत्य की भावना से राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती हैं।"भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर शुभकामनाएं देते हुए एक्स पोस्ट में लिखा कि रामायण जैसे महाकाव्य के रचयिता, आदिकवि महर्षि वाल्मीकि ने मानवता को सत्य, मर्यादा और कर्तव्यपरायणता का अमर संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं हमें जीवन में धर्म के मार्ग पर अडिग रहते हुए न्याय, करुणा और समरसता की भावना से आगे बढ़ना सिखाती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…