द इंडियन व्यू

अमित शाह, योगी आदित्यनाथ ने दी देशवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं

नई दिल्ली। देशभर में 12 अप्रैल को भगवान हनुमान का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से मंदिरों में भक्तों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। हनुमान जयंती को लेकर केंद्रीय मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के…

Ragwendra P Singh
April 12, 2025
2 min read
अमित शाह, योगी आदित्यनाथ ने दी देशवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं

नई दिल्ली। देशभर में 12 अप्रैल को भगवान हनुमान का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से मंदिरों में भक्तों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। हनुमान जयंती को लेकर केंद्रीय मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, समस्त देशवासियों को श्री हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं। संकट मोचन भगवान बजरंगबली सभी के कष्टों को दूर कर बल, बुद्धि, विवेक और दीर्घायु प्रदान करें। जय श्री राम।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, श्री हनुमान जयंती की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों को मंगलमय शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम के परम भक्त, संकटमोचन श्री हनुमान जी की कृपा सभी पर बनी रहे। बल, बुद्धि, विद्या के दाता भगवान महाबीर की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का वास हो, यही प्रार्थना है। ॐ हनुमते नमः।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, प्रभु श्री राम में अपनी अटूट आस्था रखने और सबों के दुःखों को हरने वाले संकटमोचन श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव के अवसर पर सभी देशवासियों को जय श्री राम। अंजनी पुत्र महाबली हनुमान जी की कृपा से सभी का जीवन मंगल हो, कार्य सफल हों, शरीर स्वस्थ हो और चारों ओर आनंद ही आनंद हो, यही कामना करता हूं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, कोटद्वार में स्थित सिद्धबली मंदिर श्री हनुमान जी को समर्पित है। यह मंदिर विशेष रूप से हनुमान जयंती एवं अन्य धार्मिक अवसरों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को आकर्षित करता है। यह पवित्र स्थान अपने भव्य वातावरण, हनुमान चालीसा के अखंड पाठ और विशेष अनुष्ठानों के कारण एक दिव्य अनुभव प्रदान करता है। ज्ञानियों में अग्रगण्य, अष्टसिद्धि एवं नौ निधि के दाता प्रभु श्री राम के अनन्य भक्त केसरीनंदन प्रभु हनुमान जी के प्रकटोत्सव की आप समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु बजरंगबली से आप सभी के मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…