द इंडियन व्यू

अमित शाह, नितिन गडकरी व अन्य ने लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह और केंद्रीय सड़क एवं परिवहनमंत्री नितिन गडकरी सहित अनेक मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने आज पूर्व प्रधानमंत्री एवं ‘भारत रत्न’ लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर…

Ragwendra P Singh
January 11, 2026
2 min read
अमित शाह, नितिन गडकरी व अन्य ने लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह और केंद्रीय सड़क एवं परिवहनमंत्री नितिन गडकरी सहित अनेक मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने आज पूर्व प्रधानमंत्री एवं ‘भारत रत्न’ लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

 

 

शाह ने एक्स पर कहा, "पूर्व प्रधानमंत्री एवं ‘भारत रत्न’ लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। संकट के समय ‘जय जवान, जय किसान’ का उद्घोष कर शास्त्री जी ने देश के स्वावलंबन व सुरक्षा का सुंदर समन्वय बनाया। उनका सादगीपूर्ण जीवन हर एक समाजसेवी के लिए प्रेरणा है।"

 

 

 

गडकरी ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री ‘जय जवान जय किसान’ के प्रणेता भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र अभिवादन।

 

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याणमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राष्ट्र की सेवा और समाज के कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित आपका ध्येयनिष्ठ जीवन सभी लिए प्रेरणा का महान स्रोत है।

 

केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री नैतिकता, सादगी और राष्ट्रनिष्ठा की जीवंत मिसाल थे। सीमित साधनों में भी देश को आत्मविश्वास और संकल्प की शक्ति देने वाले शास्त्री का जीवन हर भारतवासी के लिए प्रेरणास्रोत है।

 

केंद्रीय आवासीय एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि शास्त्री की कर्तव्यनिष्ठा और जीवन मूल्य आज भी करोड़ों देशवासियों को कर्तव्यपथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देते हैं।

 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि शास्त्री का सादगीपूर्ण जीवन, अडिग संकल्प और ‘जय जवान, जय किसान’ का कालजयी मंत्र देश को आत्मबल से भरते हुए सेवा और कर्तव्य के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।

 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उनका जीवन राष्ट्रसेवा, सादगी और ईमानदारी का प्रतीक रहा। “जय जवान, जय किसान” का उनका संदेश आज भी प्रत्येक भारतीय को कर्तव्य और समर्पण के मार्ग पर अग्रसर करता है।

 

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि शुचिता, सादगी व कर्तव्यनिष्ठा के आदर्श प्रतिमान एवं 'जय जवान-जय किसान' के उद्घोषक, पूर्व प्रधानमंत्री, 'भारत रत्न' लाल बहादुर शास्त्री का त्यागमय जीवन हम सभी के लिए एक पाथेय है।

 

भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि‘राजनीतिक और सामाजिक जीवन में शुचिता, सादगी की प्रतिमूर्ति, "जय जवान, जय किसान" का नारा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री "भारत रत्न" लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…