अमित शाह आज करेंगे ऐतिहासिक पुस्तक 'जम्मू कश्मीर और लद्दाख: थ्रू द एजेस' का विमोचन
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली के डॉ. आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में ऐतिहासिक पुस्तक 'जम्मू कश्मीर और लद्दाख: थ्रू द एजेस' का विमोचन करेंगे। यह पुस्तक जम्मू-कश्मीर और लद्दाख पर…

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली के डॉ. आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में ऐतिहासिक पुस्तक 'जम्मू कश्मीर और लद्दाख: थ्रू द एजेस' का विमोचन करेंगे। यह पुस्तक जम्मू-कश्मीर और लद्दाख पर केंद्रित है। हिंदी और अंग्रेजी में प्रकाशित यह किताब नेशनल बुक ट्रस्ट इंडिया और भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद के साझा प्रयास का परिणाम है।
भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) की बुधवार को जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार, विमोचन समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान होंगे। कार्यक्रम में प्रख्यात लेखक, शिक्षाविद, शिक्षा मंत्रालय के अधिकारी और अन्य गण्यमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहेंगे। 'जम्मू कश्मीर और लद्दाख: थ्रू द एजेस' का सिंहावलोकन विषय विशेषज्ञों के साथ कम जानकारों के लिए भी महत्वपूर्ण है। सात खंडों में समेटी गई इस किताब में क्षेत्र के तीन हजार वर्ष के इतिहास की झलक है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
