द इंडियन व्यू

अभिनेता राजा गुरु की फिल्म 'आराध्य' का दमदार ट्रेलर रिलीज

नई दिल्ली : अभिनेता राजा गुरु की नई हिंदी फिल्म 'आराध्य' का हाल ही में रिलीज किया गया ट्रेलर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, लेकिन फिल्म का ट्रेलर गंभीर टोन, दमदार…

Ragwendra P Singh
July 6, 2025
2 min read
अभिनेता राजा गुरु की फिल्म 'आराध्य' का दमदार ट्रेलर रिलीज

नई दिल्ली : अभिनेता राजा गुरु की नई हिंदी फिल्म 'आराध्य' का हाल ही में रिलीज किया गया ट्रेलर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, लेकिन फिल्म का ट्रेलर गंभीर टोन, दमदार डायलॉग्स और राजा गुरु की प्रभावशाली परफॉर्मेंस की वजह से दर्शकों का ध्यान खींचने में पूरी तरह सफल रहा है।

3 मिनट 2 सेकंड लंबे इस ट्रेलर की शुरुआत एक प्रभावशाली संस्कृत श्लोक से होती है, जिसके तुरंत बाद राजा गुरु की साउथ स्टाइल में जोरदार एंट्री दिखाई देती है। ट्रेलर के शुरुआती फ्रेम से ही उत्सुकता जगती है और जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, राजा गुरु के किरदार के कई शेड्स सामने आते हैं, गंभीरता, क्रोध, भावुकता और शक्ति। उनकी संवाद अदायगी, तीव्र एक्शन और परिपक्व अभिनय ने यह साफ कर दिया है कि ‘आराध्य’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक सिनेमैटिक अनुभव होने वाला है।

अर्धनारेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन और लेखन सुजीत गोस्वामी ने किया है, जबकि निर्माता अमरनाथ शर्मा और सह-निर्माता तुषार शर्मा हैं। फिल्म में राजा गुरु के साथ ज्ञान प्रकाश, पंकज बेरी, दीपक दत्त शर्मा और रूपाली जाधव जैसे अनुभवी कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत भी इसकी खासियतों में शामिल है। गानों को अपनी आवाज़ दी है शाहिद माल्या, राहुल सक्सेना, फरहाद भिवंडीवाला और कृतिका श्रीवास्तव ने, जो फिल्म की भावनात्मक और भव्यता को और भी ऊंचाई देता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…