अभय, रौनक, वैष्णवी और शिवा ने जीते स्वर्ण पदक
लखनऊ। जिला एथलेटिक्स संघ, लखनऊ की ओर से आयोजित दो दिवसीय जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का गुरुवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम के मुख्य मैदान पर शुभारंभ हुआ। जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज, पहले दिन खिलाड़ियों ने दिखाया…

लखनऊ। जिला एथलेटिक्स संघ, लखनऊ की ओर से आयोजित दो दिवसीय जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का गुरुवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम के मुख्य मैदान पर शुभारंभ हुआ।
जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज, पहले दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
पहले दिन विभिन्न स्पर्धाओं में अभय प्रताप सिंह, एनिमा, रौनक पाल, वैष्णवी शर्मा, शिवा यादव और अनुष्का शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व आरटीओ अजय कुमार त्रिपाठी और उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के सचिव डॉ. आनंदेश्वर पाण्डेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता के अंडर-16 बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में कैंट आर्मी के अभय प्रताप सिंह ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि बालिका वर्ग में जनता इंटर कॉलेज की एनिमा झोरा ने बाजी मारी। वहीं, 80 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में एलपीएस के रौनक पाल और बालिका वर्ग में एलपीएस की वैष्णवी शर्मा ने स्वर्णिम सफलता हासिल की।
शॉटपुट के बालक वर्ग में शिवा यादव और बालिका वर्ग में एलपीएस की अनुष्का शर्मा ने स्वर्ण पदक जीते। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव बीआर वरुण ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को होगा। इस दौरान पदक विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए जाएंगे। आयोजन में हरीश पाल सिंह, कामता सिंह, हलीमुद्दीन और प्रभाशंकर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
आज के मुकाबलों के परिणाम
600 मीटर दौड़ (बालक वर्ग, अंडर-16)
- स्वर्ण: अभय प्रताप (कैंट आर्मी)
- रजत: अमन कुमार सिंह (एलपीएसएंडसी)
- कांस्य: प्रांशु पटेल (कैंट आर्मी)
- 600 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग, अंडर-16)
- स्वर्ण: एनिमा झोरा (जनता इंटर कॉलेज)
- रजत: अंजलि रावत (एमवीआरए बाजार)
- कांस्य: एंजेल सिंह (एलपीसी)
- 80 मीटर बाधा दौड़ (बालक वर्ग, अंडर-16)
- स्वर्ण: रौनक पाल (एलपीएस)
- रजत: अनन्य पाल (न्यू होम)
- कांस्य: हर्ष कुमार (एलपीएस )
- 80 मीटर बाधा दौड़ (बालिका वर्ग, अंडर-16)
स्वर्ण: वैष्णवी शर्मा (एलपीसी )
रजत: शिमालिया परवीन (एलपीसी )
कांस्य: ऋचा यादव (एलपीएस, ) - शॉटपुट (बालक वर्ग, अंडर-16)
- स्वर्ण: शिवा यादव (एसवीपी)
- रजत: मो. आरिश (एसवीपी)
- कांस्य: यश प्रताप सिंह (एलपीएस)
- शॉटपुट (बालिका वर्ग, अंडर-16)
- स्वर्ण: अनुष्का शर्मा (एलपीएस )
- रजत: भावी पटेल (एलपीएस)
- कांस्य: अदिति यादव (एलपीएस)
- लॉन्ग जंप (बालक वर्ग, अंडर-16)
- स्वर्ण: गौरव यादव (जीजीएस)
- रजत: अमन कुमार सिंह (एलपीसी )
- कांस्य: लकी (डीपीएस)
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भारत में फिर लौटनी चाहिए फॉर्मूला-वन रेस, मिका हाकिनेन ने की पुरजोर पैरवी
फॉर्मूला-वन के दो बार के विश्व चैंपियन मिका हाकिनेन ने भारत में इस प्रतिष्ठित मोटरस्पोर्ट की वापसी की पुरजोर वकालत करते हुए कहा है कि देश में प्रशंसकों की बड़ी संख्या और व्यापक कारोबारी संभावनाओं को देखते हुए यहां फिर…
शुरुआती बढ़त के बावजूद हारा एफसी गोवा, रेगर-तादाज़ ने आखिरी मिनटों में दागे दो गोल
भारतीय फुटबॉल क्लब एफसी गोवा शुरुआती बढ़त का फायदा नहीं उठा सका और उसे एएफसी चैलेंज लीग 2026-27 के ग्रुप सी के पहले मुकाबले में ताजिकिस्तान के एफसी रेगर-तादाज़ से 1-2 से हार मिली। एआईएफएफ सुपर कप विजेता गोवा ने शानदार…
संजू सैमसन को फॉर्म में लौटने के लिए सिर्फ एक बड़ी पारी की जरूरत: पुजारा
पूर्व भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने संजू सैमसन का समर्थन करते हुए बोला कि एक बड़ी पारी इस विकेटकीपर बल्लेबाज को दोबारा लय में ला सकती है। उनका मानना है कि टी20 क्रिकेट में शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के लिए निरंतरता…
दिल्ली हाफ मैराथन में चार्ल्स मताता का कोर्स रिकॉर्ड, वुडिनेश अलेमु ने भी जीता खिताब
दिल्ली हाफ मैराथन 2026 में केन्या के चार्ल्स मताता ने पुरुषों की एलीट दौड़ में नया कोर्स रिकॉर्ड बनाकर खिताब अपने नाम किया, जबकि इथियोपिया की वुडिनेश अलेमु महिलाओं की एलीट दौड़ में विजेता बनीं। भारतीय धावकों में शैलेश…
