अबू धाबी जाने वाली एतिहाद एयरवेज के विमान के पंख में 'आग' लगने के बाद उड़ान रद्द, सभी यात्री सुरक्षित
नई दिल्ली : चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। अबू धाबी जाने वाले एतिहाद एयरवेज के एक विमान के पंख में आग लगने के बाद उड़ान रद्द कर दी गई। इस विमान में सवार लगभग 280 यात्री सुरक्षित हैं।…

नई दिल्ली : चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। अबू धाबी जाने वाले एतिहाद एयरवेज के एक विमान के पंख में आग लगने के बाद उड़ान रद्द कर दी गई। इस विमान में सवार लगभग 280 यात्री सुरक्षित हैं।
चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि विमानन कंपनी ‘एतिहाद एयरवेज’ उड़ान भरने की तैयारी में था, तभी पायलटों ने विमान के पंख में आग देखी, जिसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतार लिया गया और किसी को कोई चोट नहीं आई है।
अधिकारियों ने बताया कि दमकल कर्मियों ने तुरंत आग बुझा दी और उड़ान रद्द कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि विमान और पंख की जांच के बाद ही उड़ान को दोबारा शुरू किया जाएगा। यात्रियों को अस्थायी व्यवस्था में रखा गया और सुरक्षा को देखते हुए आगे की जांच तेज कर दी गई है। वहीं, ‘एतिहाद एयरवेज’ की फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
