अबू धाबी ग्रां प्री ने जीता प्रमोटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स
नई दिल्ली : लंदन में आयोजित वार्षिक फॉर्मूला 1 प्रमोटर अवॉर्ड्स 2025 में अबू धाबी ग्रां प्री को प्रमोटर ऑफ द ईयर चुना गया। यास मरीना सर्किट पर हुए शानदार सीजन फिनाले और बेहतरीन आयोजन के चलते यह प्रतिष्ठित सम्मान अबू…

नई दिल्ली : लंदन में आयोजित वार्षिक फॉर्मूला 1 प्रमोटर अवॉर्ड्स 2025 में अबू धाबी ग्रां प्री को प्रमोटर ऑफ द ईयर चुना गया। यास मरीना सर्किट पर हुए शानदार सीजन फिनाले और बेहतरीन आयोजन के चलते यह प्रतिष्ठित सम्मान अबू धाबी ग्रां प्री के नाम रहा।
एथारा के सीईओ सैफ राशिद अल-नोइमी ने यह ट्रॉफी ग्रहण की। यह अवॉर्ड उस प्रमोटर को दिया जाता है, जिसने पूरे सीजन में ग्रां प्री के स्तर को लगातार ऊंचा उठाया हो और उसे एक वैश्विक खेल गंतव्य के रूप में स्थापित किया हो।
इस साल अबू धाबी ग्रां प्री के दौरान नई हॉस्पिटैलिटी सुविधाएं, इनोवेटिव ऑन-साइट एक्टिवेशन, सस्टेनेबिलिटी पहल और अंतरराष्ट्रीय संगीत कलाकारों की प्रस्तुतियां देखने को मिलीं। इस आयोजन में कैटी पेरी, पोस्ट मेलोन और बेंसन बून जैसे वैश्विक सितारों ने परफॉर्म किया। वहीं, यास मरीना सर्किट ने एक ऐतिहासिक तीन-तरफा टाइटल डिसाइडर की मेजबानी की और पूरे वीकेंड में रिकॉर्ड 3.39 लाख दर्शकों की मौजूदगी दर्ज की गई।
अवॉर्ड समारोह में फॉर्मूला 1 कैलेंडर की सभी 24 ग्रां प्री के प्रतिनिधि शामिल हुए। कुल पांच श्रेणियों में अवॉर्ड दिए गए, जो सस्टेनेबिलिटी, फैन एक्सपीरियंस, इवेंट स्पेक्टेकल और सांस्कृतिक पहचान जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देते हैं।
2025 फॉर्मूला 1 प्रमोटर अवॉर्ड्स के विजेता इस प्रकार रहे:
प्रमोटर ऑफ द ईयर: अबू धाबी ग्रां प्री
इवेंट स्पेक्टेकल: सऊदी अरब ग्रां प्री
फैन एक्सपीरियंस (हाइनेकेन द्वारा प्रस्तुत): हंगेरियन ग्रां प्री
ईएसजी चेंजमेकर (ऑलविन द्वारा प्रस्तुत): जापानी ग्रां प्री
आउटस्टैंडिंग कल्चरल आइडेंटिटी: चीनी ग्रां प्री
फॉर्मूला 1 के अध्यक्ष और सीईओ स्टेफानो डोमेनिकाली ने कहा कि 2025 फॉर्मूला 1 के लिए एक शानदार साल रहा और इसकी सफलता के केंद्र में सभी 24 प्रमोटरों की कड़ी मेहनत रही। वहीं, चीफ रेस प्रमोशन ऑफिसर लुईस यंग ने प्रमोटरों की नवाचार क्षमता और फैंस के लिए अनुभव को बेहतर बनाने के प्रयासों की सराहना की।
एथारा के सीईओ सैफ राशिद अल-नोइमी ने कहा कि यह सम्मान पूरी टीम की मेहनत का नतीजा है और वे भविष्य में भी दुनिया भर के फैंस के लिए यादगार अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।
---------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
