द इंडियन व्यू

अब फैसला लेने का समय आ गया है: गिल को ब्रेक, संजू सैमसन को मौका – मोहम्मद कैफ

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज में शुभमन गिल अब तक बुरी तरह फेल रहे हैं। उनकी वजह से संजू सैमसन को बाहर बैठना पड़ रहा है। अब चौथे मैच से पहले पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट को याद…

Ragwendra P Singh
December 16, 2025
2 min read
अब फैसला लेने का समय आ गया है: गिल को ब्रेक, संजू सैमसन को मौका – मोहम्मद कैफ

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज में शुभमन गिल अब तक बुरी तरह फेल रहे हैं। उनकी वजह से संजू सैमसन को बाहर बैठना पड़ रहा है।

अब चौथे मैच से पहले पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट को याद दिलाया है कि समय आ गया है कि बाकी दोनों मैचों में शुभमन गिल की जगह पर संजू सैमसन को मौका दिया जाए।

गिल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा सीरीज के शुरुआती तीन टी20 मैचों में 4, 0 और 28 रन बनाए हैं।मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'अगर आप चीजों को नियंत्रण में रखना चाहते हैं तो ड्रॉप (शुभमन गिल के लिए) शब्द का इस्तेमाल मत कीजिए।

सिर्फ इतना कहिए कि आप उन्हें ब्रेक दे रहे हैं या किसी अन्य खिलाड़ी को आजमाना चाहते हैं। लेकिन उन्हें अगले दो मैचों में नए खिलाड़ी के साथ जाना होगा।'

गिल नहीं तो कौन, इसका खुद से जवाब देते हुए कैफ ने कहा, 'जो भी खिलाड़ी है, वह उन मैचों में खेलना डिजर्व करता है। उसका अधिकार है। वह सोच रहा होगा कि गिल तो एक साल से खेल रहे हैं और मैं 2-3 खराब पारियों के बाद ही ड्रॉप कर दिया गया। वह खिलाड़ी है संजू सैमसन।'

कैफ ने कहा, ‘एक या दो खिलाड़ी एक्स फैक्टर जैसे होते हैं जिन्हें मौकों के संदर्भ में स्पेशल ट्रीटमेंट के हकदार होते हैं लेकिन अब शुभमन गिल को देखिए, वह कितनी सारी पारियां पहले ही खेल चुके हैं?’

उन्होंने आगे कहा, 'हम पिछले कुछ समय से इसके बारे में बात कर रहे हैं। अब आपको फैसला लेना होगा, समय आ गया है।' 5 टी20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज में भारत फिलहाल 2-1 से आगे है।

सीरीज के 2 मैच और बचे हैं। अगले साल से शुरू होने जा रहे टी20 विश्व कप से पहले अब भारत को सिर्फ 7 टी20 मैच खेलने हैं। दक्षिण अफ्रीका के बाद न्यूजीलैंड के साथ भी 5 टी20 मैचों की सीरीज है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह

लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।