द इंडियन व्यू

चिनहट में अब क्रिकेट खिलाड़ियों को मिलेगी प्रोफेशनल ट्रेनिंग

लखनऊ। चिनहट और आसपास के इलाकों में क्रिकेट के शौकीन युवा खिलाड़ियों को अब अपने घर के पास ही बेहतर प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा, क्योंकि आरईपीएल क्रिकेट अकादमी ने चिनहट के नौबस्ता कला में अपना नया ट्रेनिंग सेंटर शुरू किया…

Ragwendra P Singh
October 7, 2026
2 min read
चिनहट में अब क्रिकेट खिलाड़ियों को मिलेगी प्रोफेशनल ट्रेनिंग

लखनऊ। चिनहट और आसपास के इलाकों में क्रिकेट के शौकीन युवा खिलाड़ियों को अब अपने घर के पास ही बेहतर प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा, क्योंकि आरईपीएल क्रिकेट अकादमी ने चिनहट के नौबस्ता कला में अपना नया ट्रेनिंग सेंटर शुरू किया है।

इस नए ट्रेनिंग सेंटर में खिलाड़ियों को बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण के साथ फिटनेस व कंडीशनिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण भी प्रशिक्षण का हिस्सा होगा। इसका उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को खेल की बुनियादी तकनीक मजबूत करने के साथ प्रतिस्पर्धी क्रिकेट के लिए तैयार करना है। खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में खेलने का अवसर भी मिल सकता है।

नए सेंटर में कौशल निखारने के साथ प्रदर्शन का होगा नियमित विश्लेषण

नया सेंटर शुरू होने से चिनहट और आसपास के इलाकों में रहने वाले खिलाड़ियों को अपने घर के पास ही नियमित क्रिकेट प्रशिक्षण की सुविधा मिल सकेगी, जिससे उन्हें लखनऊ के दूसरे हिस्सों में जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। आरईपीएल क्रिकेट अकादमी के लखनऊ में पार्थ रिपब्लिक टाउनशिप, कानपुर रोड और राजाजीपुरम के एनएमबीपीएल स्टेडियम में पहले से प्रशिक्षण केंद्र संचालित हैं।

खासकर स्कूली खिलाड़ियों के लिए यह सेंटर उपयोगी साबित होगा। शहर के दूसरे हिस्सों तक आने-जाने में लगने वाला समय कम होने से खिलाड़ी नियमित रूप से अभ्यास पर ध्यान दे सकेंगे। लगातार अभ्यास और बेहतर प्रशिक्षण युवा खिलाड़ियों के खेल में सुधार के लिए अहम होता है।

लखनऊ में क्रिकेट के प्रति युवाओं का आकर्षण लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में चिनहट में नए प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत से क्षेत्र के उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का एक और मंच मिलेगा। यहां खिलाड़ी नियमित अभ्यास के जरिए अपने कौशल को बेहतर करने के साथ प्रतियोगी क्रिकेट की चुनौतियों के लिए खुद को तैयार कर सकेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।

वंशराज, अनुरुद्ध, रोहिन और आरव सेमीफाइनल में

वंशराज जलोटा सहित अनुरुद्ध कुमार, रोहिन राज और आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में एकल के अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मैचों में जीत से सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

वेरोनिका की चमक से रोशन हुआ लखनऊ, जिम्नास्टिक में छह पदक

गोरखपुर में आयोजित प्रदेशीय सीनियर महिला एवं पुरुष जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में के.डी. सिंह 'बाबू' स्टेडियम, लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित कुल छह पदक जीते। प्रतियोगिता में स्टेडियम की वेरोनिका वर्मा सबसे सफल खिलाड़ी रहीं।

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।