आईपीएल में नहीं खेलेंगे कागिसो रबाडा, निजी कारणों के चलते स्वदेश लौटे
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा आईपीएल 2025 में दो मैच खेलने के बाद निजी कारणों से आईपीएल छोड़कर स्वदेश रवाना हो गए हैं। उनकी टीम गुजरात टाइटंस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। शुभमन गिल के नेतृत्व वाली गुजरात ने…

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा आईपीएल 2025 में दो मैच खेलने के बाद निजी कारणों से आईपीएल छोड़कर स्वदेश रवाना हो गए हैं। उनकी टीम गुजरात टाइटंस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। शुभमन गिल के नेतृत्व वाली गुजरात ने यह नहीं बताया कि रबाडा कब तक लौटेंगे।

गुजरात टीम ने एक बयान में कहा, ''कागिसो रबाडा कुछ महत्वपूर्ण निजी मसले से निपटने के लिये दक्षिण अफ्रीका लौट गए हैं।'' रबाडा ने पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक एक विकेट लिया था। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ बुधवार को बेंगलुरू में खेले गए मैच में टीम में जगह नहीं दी गई। रबाडा की जगह अरशद खान को उतारा गया जिन्होंने विराट कोहली का कीमती विकेट लिया।
अब तक कागिसो रबाडा ने दो ही मैच खेले हैं। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में 4 ओवर में 41 रन देकर एक विकेट लिया, जबकि मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में 4 ओवर में 42 रन देकर एक विकेट झटका। इस मैच में रबाडा ने 5 गेंद में सात रन बनाए।
गुजरात टाइटंस की आईपीएल 2025 में शुरुआत खराब रही थी। टीम को पहले ही मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ 11 रनों से हार मिली। इसके अगले मैच में शुभमन गिल की टीम ने पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को हराया। गुजरात ने मुंबई को 36 रनों से हराया। गुरुवार को गुजरात ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी।
इस जीत के साथ गुजरात अंकतालिका में बेंगलुरु के बाद चौथे स्थान पर है। बेंगलुरु की अब तक खेले गये तीन मैचों में यह पहली हार है जबकि गुजरात भी अपने तीन मैचों में एक मुकाबला गंवा चुका है।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
