द इंडियन व्यू

अफगानिस्तान के भारत दौरे का कार्यक्रम घोषित, जून में न्यू चंडीगढ़ करेगा पहले टेस्ट की मेजबानी

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को अफगानिस्तान के भारत दौरे के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। न्यू चंडीगढ़ का मैदान जून में एक ऐतिहासिक पल का गवाह बनने जा रहा है। यह मैदान 6 से 10 जून के बीच…

Ragwendra P Singh
March 2, 2026
2 min read
अफगानिस्तान के भारत दौरे का कार्यक्रम घोषित, जून में न्यू चंडीगढ़ करेगा पहले टेस्ट की मेजबानी

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को अफगानिस्तान के भारत दौरे के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। न्यू चंडीगढ़ का मैदान जून में एक ऐतिहासिक पल का गवाह बनने जा रहा है। यह मैदान 6 से 10 जून के बीच भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। इसके साथ ही न्यू चंडीगढ़ भारत का 31वां टेस्ट वेन्यू बन जाएगा। यह मुकाबला अफगानिस्तान के भारत दौरे का हिस्सा होगा।

 

अब तक इस मैदान पर आईपीएल मैच, एक पुरुष टी-20 अंतरराष्ट्रीय और कुछ महिला वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं, लेकिन यह पहला अवसर होगा जब यहां पांच दिवसीय टेस्ट मैच आयोजित किया जाएगा। मैच की शुरुआत प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे (भारतीय समयानुसार) होगी।

 

अफगानिस्तान का यह दौरा केवल टेस्ट मैच तक सीमित नहीं रहेगा। टेस्ट के बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी। पहला वनडे 14 जून 2026 को धर्मशाला में, दूसरा 17 जून को लखनऊ में और तीसरा 20 जून को चेन्नई में आयोजित होगा। तीनों वनडे मुकाबले दोपहर 1:30 बजे से शुरू होंगे।

 

अफगानिस्तान ने आखिरी बार भारत में 2024 में द्विपक्षीय सीरीज खेली थी, जो तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला थी। भारत में दोनों टीमों के बीच अब तक केवल एक टेस्ट मैच खेला गया है, जो 2018 में बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित हुआ था।

 

अफगानिस्तान का भारत दौरा कार्यक्रम:

 

एकमात्र टेस्ट: 6-10 जून, न्यू चंडीगढ़ – सुबह 9:30 बजे

 

पहला वनडे: 14 जून, धर्मशाला – दोपहर 1:30 बजे

 

दूसरा वनडे: 17 जून, लखनऊ – दोपहर 1:30 बजे

 

तीसरा वनडे: 20 जून, चेन्नई – दोपहर 1:30 बजे

 

यह दौरा दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, खासकर टेस्ट क्रिकेट के लिहाज से, जहां अफगानिस्तान को भारत की मजबूत टीम के खिलाफ खुद को साबित करने का मौका मिलेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…