अनिल–लक्ष्मण पुरुष 60 प्लस में युगल चैंपियन, पुरुष व महिला एकल में लखनऊ का दबदबा
लखनऊ। लखनऊ के अनिल कुमार व लक्ष्मण सिंह की जोड़ी ने उत्तर प्रदेश राज्य टेनिस टूर्नामेंट 2025 में पुरुष 60 प्लस में युगल खिताब जीता। उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में गोमतीनगर स्थित विजयंत खंड मिनी स्टेडियम…

लखनऊ। लखनऊ के अनिल कुमार व लक्ष्मण सिंह की जोड़ी ने उत्तर प्रदेश राज्य टेनिस टूर्नामेंट 2025 में पुरुष 60 प्लस में युगल खिताब जीता।
उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में गोमतीनगर स्थित विजयंत खंड मिनी स्टेडियम में आयोजित टूर्नामेंट में पुरुष एकल में लखनऊ के ओम यादव व हनु वर्मा और महिला एकल में लखनऊ की सासा कटियार व आइरा ने फाइनल में जगह बनाई।
पुरुष एकल के पहले सेमीफाइनल में हनु वर्मा ने एकतरफा खेल दिखाते हुए वरुण यादव को 8–0 से हराया जबकि दूसरे सेमीफाइनल में लखनऊ के ओम यादव ने कड़े मुकाबले में अभिषेक यादव के खिलाफ 8–4 से रोमांचक जीत दर्ज की।
दूसरी ओर महिला एकल का फाइनल लखनऊ की खिलाड़ियों के बीच खेला जाएगा। इस वर्ग के पहले सेमीफाइनल में सासा कटियार ने संस्कृति गौतम को 8–1 से मात दी, जबकि आइरा ने वानिशा जादौन को 8–1 से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया।
पुरुष 60 प्लस युगल के फाइनल में लखनऊ के अनुभवी जोड़ीदार अनिल कुमार और लक्ष्मण सिंह ने बेहतरीन तालमेल, सटीक सर्विस और मजबूत नेट प्ले का शानदार प्रदर्शन किया। इस जोड़ी ने आफताब आलम और पंकज त्यागी की जोड़ी को 6–1 से पराजित किया।
सम्बंधित ख़बरें
अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह
लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश
फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में
पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल
भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
