द इंडियन व्यू

अनाहत सिंह का एकतरफा प्रदर्शन, तन्वी खन्ना की शानदार वापसी; दोनों क्वार्टर फाइनल में

भारतीय स्क्वॉश खिलाड़ियों अनाहत सिंह और तन्वी खन्ना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियाई खेल 2026 की महिला एकल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। दोनों भारतीय खिलाड़ियों की जीत के बाद अब क्वार्टर फाइनल में उनका…

Ragwendra P Singh
September 24, 2026
2 min read
अनाहत सिंह का एकतरफा प्रदर्शन, तन्वी खन्ना की शानदार वापसी; दोनों क्वार्टर फाइनल में

भारतीय स्क्वॉश खिलाड़ियों अनाहत सिंह और तन्वी खन्ना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियाई खेल 2026 की महिला एकल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। दोनों भारतीय खिलाड़ियों की जीत के बाद अब क्वार्टर फाइनल में उनका आमना-सामना होगा।

तीसरी वरीयता प्राप्त अनाहत सिंह ने सिंगापुर की ऑ यॉन्ग वाई लिन को सीधे तीन गेम में 11-4, 11-5, 11-7 से हराया। विश्व कप विजेता अनाहत ने मुकाबले की शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और आसानी से क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, तन्वी खन्ना ने सिंगापुर की ऑ यॉन्ग वाई यान को 5-11, 11-4, 11-5, 13-11 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई।

तन्वी को पहले गेम में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बाद उन्होंने लगातार तीन गेम जीतकर मुकाबला अपने नाम किया। इस जीत के साथ महिला एकल स्क्वॉश में ऑल इंडिया क्वार्टर फाइनल तय हो गया है। अब अनाहत और तन्वी में से एक खिलाड़ी सेमीफाइनल में पहुंचेगी।

@Media_SAI

एशियाई खेलों की स्क्वॉश स्पर्धा का विजेता 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई करेगा। स्क्वॉश 2028 ओलंपिक में पहली बार शामिल होगा। इससे पहले भारतीय जोड़ी जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिलकुमार ने मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। भारतीय जोड़ी ने हमवतन सूरज चंद और शमीना रियाज को 11-7, 11-10 से 2-0 से हराया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।