द इंडियन व्यू

अनन्या, शताक्षी, शगुन सहित यूपी की छह खिलाड़ी प्री क्वार्टर फाइनल में

लखनऊ। तीसरी वरीय अनन्या, चौथी वरीय शताक्षी व पांचवीं वरीय शगुन सहित उत्तर प्रदेश की सौमित्रा, इरम जैदी, मिराया अग्रवाल, ने 25वीं आरएस सागर मेमोरियल ऑल इंडिया महिला प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में अपने-अपने मुकाबले जीतकर…

Ragwendra P Singh
September 21, 2026
2 min read
अनन्या, शताक्षी, शगुन सहित यूपी की छह खिलाड़ी प्री क्वार्टर फाइनल में

लखनऊ। तीसरी वरीय अनन्या, चौथी वरीय शताक्षी व पांचवीं वरीय शगुन सहित उत्तर प्रदेश की सौमित्रा, इरम जैदी, मिराया अग्रवाल, ने 25वीं आरएस सागर मेमोरियल ऑल इंडिया महिला प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में अपने-अपने मुकाबले जीतकर एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। दूसरी ओर मध्य प्रदेश की नव्या ने सातवीं वरीय हरियाणा की दिव्या को 6-4, 6-2 से हराकर उलटफेर किया।

25वीं आरएस सागर मेमोरियल ऑल इंडिया महिला प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट

उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में आयोजित टूर्नामेंट में सोमवार से मुख्य ड्रा के मैचों की शुरुआत हो गई। एकल के मुख्य ड्रा के पहले दौर में तीसरी वरीय अनन्या ने दिल्ली की समायरा को 6-1, 6-4 से शिकस्त दी। वहीं चौथी वरीय यूपी की शताक्षी ने झारखंड की आकर्ति को आसानी से 6-1, 6-1 से हराया।

दूसरी ओर पांचवीं वरीय यूपी की शगुन ने दिल्ली की मानवी को 6-2, 6-3 से हराया, जबकि मिराया अग्रवाल ने गुजरात की दिया केतन को 6-4, 6-1 से मात दी। यूपी की इरम जैदी ने महाराष्ट्र की नमाइरा को 6-1, 6-2 से हराया। यूपी की सौमित्रा ने यूपी की ही आशी शमशेरी को तीन सेट तक चले मुकाबले में 6-0, 2-6, 6-3 से हराकर अगले दौर में स्थान सुरक्षित किया।

अन्य मुकाबलों में शीर्ष वरीय दिल्ली की लक्ष्मी ने गुजरात की माही राजेश को 6-1, 6-2 से, असम की ब्रेसना ने महाराष्ट्र की अभिषा को 6-2, 6-0 से और असम की आठवीं वरीय स्निग्धा ने तेलंगाना की निधि को 6-0, 6-0 से शिकस्त दी।

राजस्थान की दूसरी वरीय आयुषी ने यूपी की कृति को 6-1, 6-0 से हराया। दिल्ली की प्रिया ने तमिलनाडु की सहाना को 7-5, 6-2 से, दिल्ली की रिया ने यूपी की ब्यूटी को 6-2, 6-0 से, ओडिशा की कृष्णा ने यूपी की ताशी किरण को 6-0, 6-2 से, छठी वरीय दिल्ली की भूमिका ने दिल्ली की द्युति को 6-2, 6-1 से और बिहार की हंसिका ने पश्चिम बंगाल की श्रेया को 6-1, 6-1 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।