अदाणी ग्रुप ने छत्तीसगढ़ में बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिए 60,000 करोड़ रुपये के निवेश का किया ऐलान
नई दिल्ली। अदाणी ग्रुप ने छत्तीसगढ़ के रायपुर, कोरबा और रायगढ़ में अपने पावर प्लांट्स के विस्तार के लिए 60,000 करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने रविवार को सोशल मीडिया…

नई दिल्ली। अदाणी ग्रुप ने छत्तीसगढ़ के रायपुर, कोरबा और रायगढ़ में अपने पावर प्लांट्स के विस्तार के लिए 60,000 करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने रविवार को सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट में इस निवेश के बारे में जानकारी दी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी के बीच हुई मुलाकात की तस्वीर भी साझा की।
सीएमओ ने पोस्ट में कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ एक बैठक में, अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने रायपुर, कोरबा और रायगढ़ में अपने पावर प्लांट्स के विस्तार के लिए 60,000 करोड़ रुपये के नियोजित निवेश का ऐलान किया है।
इस विस्तार के साथ ही छत्तीसगढ़ की कुल बिजली उत्पादन क्षमता में 6,120 मेगावाट की वृद्धि होगी।
इसके अतिरिक्त गौतम अदाणी ने राज्य में मौजूद ग्रुप के सीमेंट प्लांट्स के विकास के लिए 5,000 करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है।
पोस्ट में आगे कहा गया कि मुख्यमंत्री साय की सलाह पर गौतम अदाणी ने राज्य सरकार को अगले चार वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कौशल विकास और पर्यटन के क्षेत्र में अदाणी ग्रुप की ओर से सीएसआर और उससे आगे की पहलों को समर्थन देने के लिए 10,000 करोड़ रुपये देने का आश्वासन दिया है।
बैठक में रक्षा-संबंधी उपकरणों के निर्माण और छत्तीसगढ़ में डेटा सेंटर एवं ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर की स्थापना में संभावित सहयोग पर भी चर्चा की गई।
अदाणी ग्रुप के इस निवेश से राज्य में रोजगार के अवसर पैदा होने और आर्थिक विकास के साथ समग्र विकास को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी पावर, देश की सबसे बड़ी निजी थर्मल पावर उत्पादक कंपनी है। इसकी कुल बिजली उत्पादन क्षमता 15,250 मेगावाट है। कंपनी के थर्मल पावर प्लांट्स गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और झारखंड में हैं।
इसके अलावा कंपनी के पास गुजरात में 40 मेगावाट का सोलर पावर प्रोजेक्ट भी है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
