अदन की खाड़ी में भारतीय नौसेना को देख समुद्री डकैत भागे, चालक सुरक्षित
नई दिल्ली : भारतीय नौसेना ने अदन की खाड़ी में भारत के लिए जरूरी कार्गो ले जा रहे जहाज में समुद्री डकैती को नाकाम कर दिया। भारतीय जहाज को पास आता देख समुद्री डकैत भाग निकले, जिससे चालक दल सुरक्षित बच गया और जहाज पर किसी…

नई दिल्ली : भारतीय नौसेना ने अदन की खाड़ी में भारत के लिए जरूरी कार्गो ले जा रहे जहाज में समुद्री डकैती को नाकाम कर दिया। भारतीय जहाज को पास आता देख समुद्री डकैत भाग निकले, जिससे चालक दल सुरक्षित बच गया और जहाज पर किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ। यह जहाज भारत के लिए महत्वपूर्ण माल लेकर जा रहा था और इस पर एक भारतीय नागरिक भी सवार था। नौसेना के कमांडो ने प्रभावित जहाज पर चढ़कर गहन तलाशी ली और यह सुनिश्चित किया कि जहाज पर अब कोई डाकू नहीं छिपा है।
दरअसल, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस के झंडे वाला बल्क करियर एमवी गोल्डन आर्सेनल जहाज भारत के लिए जरूरी कार्गो ले जा रहा था। अदन की खाड़ी में गुजरते समय जिबूती से लगभग 300 नॉटिकल मील पूरब-उत्तर-पूर्व में समुद्री डाकुओं ने जहाज पर हमला कर दिया और उसे अपने कब्जे में लेने की कोशिश की। खतरा देख जहाज के चालक दल ने खुद को एक सेफ रूम में बंद कर लिया और इंडियन ओशन रीजन के इंफॉर्मेशन फ्यूजन सेंटर को इस बारे में सूचना दी। इसके बाद इस इलाके में तैनात भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस त्रिकंद को उस तरफ रवाना करके मर्चेंट वेसल को रोकने का निर्देश दिया गया।
नौसेना के कैप्टन विवेक मधवाल ने बताया कि 01 जुलाई को संकट का संदेश मिलते ही मिशन पर तैनात भारतीय युद्धपोत आईएनएस त्रिकंद तेजी से मदद के लिए रवाना हो गया। नौसेना के युद्धपोत के करीब आते ही डाकू वहां से भाग खड़े हुए, जिससे चालक दल सुरक्षित बच गया और जहाज पर किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि जहाज पर एक भारतीय नागरिक समेत 21 क्रू मेंबर थे। सभी ने ब्रिज सुपरस्ट्रक्चर और आसपास के कम्पार्टमेंट को नुकसान होने की रिपोर्ट की है। चालक दल ने मर्चेंट वेसल के सिटाडेल में शरण ली थी, जिन्हें सुरक्षित बचा लिया गया।
उन्होंने बताया कि 02 जुलाई की सुबह आईएनएस त्रिकंद से एक बोर्डिंग टीम एमवी गोल्डन आर्सेनल पर चढ़ी, ताकि जहाज को सैनिटाइज करके स्थिति का अंदाजा लगाया जा सके। डाकुओं के भागने के बाद भारतीय नौसेना के जांबाज मार्कोस कमांडो प्रभावित जहाज एमवी गोल्डन आर्सेनल पर उतरे। पूरी तलाशी के बाद जहाज पर कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला। कमांडो ने पूरे जहाज की गहन तलाशी लेने पर सुनिश्चित किया कि जहाज पर अब कोई खतरा या डाकू नहीं छिपा है। नौसेना के मरीन कमांडो ने पूरे जहाज को सुरक्षित और सैनिटाइज किया। ऑपरेशन को बढ़ाने के लिए नौसेना के पी-8आई मैरीटाइम पेट्रोल एयरक्राफ्ट को इलाके में हवाई निगरानी और टोही करने के लिए तैनात किया गया, जिससे समुद्री क्षेत्र की जानकारी बढ़ी और एंटी-पायरेसी कार्रवाई में मदद मिली।
उन्होंने बताया कि जहाज को सैनिटाइज करने और तुरंत खतरे को खत्म करने के साथ आईएनएस त्रिकंद के एंटी-पायरेसी ऑपरेशन खत्म हो गए हैं। एमवी गोल्डन आर्सेनल ने अपनी आगे की यात्रा फिर से शुरू कर दी है। भारतीय नौसेना राष्ट्रीयता की परवाह किए बिना मर्चेंट शिपिंग की सुरक्षा, पायरेसी का मुकाबला करने और हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा के लिए अपनी लगातार प्रतिबद्धता के हिस्से के रूप में क्षेत्र के सभी नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
