द इंडियन व्यू

अजेय चैंपियंस, दृष्टिबाधित महिला टीम की जीत पर पीएम मोदी ने की प्रशंसा

पीएम मोदी ने भारतीय दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट टीम को पहला टी20 विश्व कप जीतने पर बधाई देते हुए सोमवार को बोला कि यह जीत टीम वर्क और दृढ़ संकल्प का शानदार उदाहरण है। भारत ने रविवार को कोलंबो के पी सारा ओवल में हुए फाइनल…

Ragwendra P Singh
November 24, 2025
2 min read
अजेय चैंपियंस, दृष्टिबाधित महिला टीम की जीत पर पीएम मोदी ने की प्रशंसा

पीएम मोदी ने भारतीय दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट टीम को पहला टी20 विश्व कप जीतने पर बधाई देते हुए सोमवार को बोला कि यह जीत टीम वर्क और दृढ़ संकल्प का शानदार उदाहरण है। भारत ने रविवार को कोलंबो के पी सारा ओवल में हुए फाइनल में नेपाल को सात विकेट से हराकर टूर्नामेंट जीता।

@narendramodi

भारत ने पहले गेंदबाजी करते हुए नेपाल को पांच विकेट पर 114 रन पर रोक दिया और फिर 12 ओवर में तीन विकेट पर 117 रन बनाकर खिताब अपने नाम किया। मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘‘पहला दृष्टिबाधित महिला टी-20 विश्व कप जीतकर इतिहास रचने के लिए भारतीय दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट टीम को बधाई।

https://twitter.com/narendramodi/status/1992839528533659769

इससे भी अधिक सराहनीय बात यह है कि वे टूर्नामेंट में अजेय रहीं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह वास्तव में एक ऐतिहासिक खेल उपलब्धि है। यह कड़ी मेहनत, टीम वर्क और दृढ़ संकल्प का शानदार उदाहरण है। प्रत्येक खिलाड़ी एक चैंपियन है। टीम को भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं। उसकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी।’’

https://twitter.com/narendramodi/status/1992841684909265388

मोदी ने हाल ही में ग्रेटर नोएडा में आयोजित विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय मुक्केबाजों की भी सराहना की। उन्होंने लिखा, ‘‘हमारे खिलाड़ियों ने विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करके नौ स्वर्ण सहित 20 पदक जीते। यह हमारे मुक्केबाजों के दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्हें बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को

गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।