द इंडियन व्यू

अजीत अगरकर ने लिया बड़ा फैसला, मुख्य चयनकर्ता के तौर पर नहीं चाहते कार्यकाल विस्तार

भारतीय पुरुष टीम के मुख्य चयनकर्ता के रूप में अजीत अगरकर अपना कार्यकाल आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं। उनका मौजूदा कार्यकाल 4 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने इस सप्ताह अपने निर्णय के बारे में बीसीसीआई…

Ragwendra P Singh
September 19, 2026
3 min read
अजीत अगरकर ने लिया बड़ा फैसला, मुख्य चयनकर्ता के तौर पर नहीं चाहते कार्यकाल विस्तार

भारतीय पुरुष टीम के मुख्य चयनकर्ता के रूप में अजीत अगरकर अपना कार्यकाल आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं। उनका मौजूदा कार्यकाल 4 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने इस सप्ताह अपने निर्णय के बारे में बीसीसीआई को सूचित कर दिया था।

पता चला है कि अगरकर ने हाल के महीनों में बीसीसीआई से यह जानने के लिए संपर्क किया था कि क्या बोर्ड यह चाहता है कि वह 2027 के वनडे विश्व कप तक अपनी भूमिका निभाते रहें।

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने मुंबई में बोर्ड की वार्षिक आम बैठक के बाद कहा था कि अगरकर के भविष्य को लेकर निर्णय लेने के लिए अभी बोर्ड के पास समय है। सैकिया ने कहा था, "हमारे पास अभी भी 15 दिन का समय है। क्रिकेट की दुनिया में 15 दिन लंबा समय होता है। हम सही समय पर निर्णय लेंगे।" रिपोर्ट के मुताबिक अजीत अगरकर ने अपने फैसले के बारे में बीसीसीआई को बता दिया है।

साभार : गूगल

अगरकर का अनुबंध 4 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है और अभी उनके भविष्य को लेकर अनिश्चितता है। वह इस महीने की शुरुआत में हुई बीसीसीआई की समीक्षा बैठक में भी मौजूद नहीं थे। जुलाई 2023 में मुख्य चयनकर्ता के पद पर अगरकर की नियुक्ति के बाद भारत ने 2024 और 2026 में दो लगातार टी20 विश्व कप जीते हैं और भारत यह कारनामा करने वाली पहली टीम बना। 2023 और 2025 में भारतीय टीम ने लगातार दो एशिया कप जीतने के साथ ही पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफ़ी भी अपने नाम किया।

हालांकि इसी अवधि में भारत को 2012 के बाद पहली बार घर पर टेस्ट सीरीज़ हार झेलनी पड़ी, 2024 में उन्हें न्यूज़ीलैंड के हाथों 0-3 से हार मिली थी और 2025 में भी उन्हें दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ घर पर 0-2 से हार झेलनी पड़ी। रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को पूर्णकालिक वनडे और टेस्ट कप्तान नियुक्त किए जाने के साथ ही टी 20 में सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को कप्तान नियुक्त करने में भी अगरकर ने अहम भूमिका निभाई थी।

अगरकर के पैनल ने 2027 के विश्व कप के लिए तैयारी करना शुरू कर दिया था जो कि अगले साल अक्टूबर-नवंबर में खेला जाएगा। पैनल ने तय किया था कि जुलाई में भारत के इंग्लैंड दौरे के बाद रोहित से आगे देखा जाएगा।

रोहित को इस निर्णय के बारे में सूचित भी कर दिया गया था लेकिन भारतीय सलामी बल्लेबाज को 27 सितंबर से शुरू हो रहे वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के लिए भारतीय दल में चुना गया है। इस सप्ताह की शुरुआत में जिस चयन समिति की बैठक में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ सफेद गेंद सीरीज और ईरानी कप के लिए दल का चयन किया गया था उसकी अध्यक्षता अगरकर ने ही की थी।

हालांकि सैकिया ने शुक्रवार को अपने पत्ते नहीं खोले लेकिन बीसीसीआई यह बात जानता है कि उन्हें जल्द अगरकर पर कोई निर्णय लेना होगा और जल्द ही एक नया मुख्य चयनकर्ता नियुक्त करना होगा क्योंकि अक्टूबर के बीच में भारत को न्यूजीलैंड के दौरे पर जाना है। दौरे पर भारत को पांच टी 20, पांच वनडे और दो टेस्ट खेलने हैं। इससे पहले भारत को दौरा शुरू होने से पहले दो अनौपचारिक टेस्ट भी खेलने हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।