द इंडियन व्यू

अजय कुमार पासवान को बनाया गया बिहार कांग्रेस मीडिया विभाग का अध्यक्ष

नई दिल्ली : बिहार कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के बाद संगठन को नए सिरे से सक्रिय करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं प्रचार विभाग में बदलाव किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे…

Ragwendra P Singh
October 4, 2026
2 min read
अजय कुमार पासवान को बनाया गया बिहार कांग्रेस मीडिया विभाग का अध्यक्ष

नई दिल्ली : बिहार कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के बाद संगठन को नए सिरे से सक्रिय करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं प्रचार विभाग में बदलाव किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मंजूरी के बाद अजय कुमार पासवान को विभाग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने रविवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार, अजय कुमार पासवान अब बिहार कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग की कमान संभालेंगे। वह मौजूदा अध्यक्ष राजेश राठौड़ का स्थान लेंगे। पार्टी के इस फैसले को विधानसभा चुनाव के बाद संगठनात्मक स्तर पर बदलाव की कवायद से जोड़कर देखा जा रहा है।दरअसल, राजेश राठौड़ ने एक दिन पहले बिहार विधान परिषद के तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया था। कांग्रेस ने उन्हें एमएलसी चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया था। इसके बाद पार्टी ने मीडिया एवं प्रचार विभाग की जिम्मेदारी में बदलाव किया है।अजय कुमार पासवान मूल रूप से जहानाबाद के रहने वाले हैं। वह कांग्रेस के अनुसूचित जाति-जनजाति (एससी-एसटी) विभाग में राष्ट्रीय समन्वयक की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। वर्तमान में वह बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता के रूप में पार्टी का पक्ष मजबूती से रखते रहे हैं। अब उन्हें प्रदेश के मीडिया एवं प्रचार विभाग की पूरी जिम्मेदारी सौंपी गई है।पार्टी सूत्रों के अनुसार, विधानसभा चुनाव के बाद बिहार कांग्रेस संगठन को नए सिरे से मजबूत करने और मीडिया तंत्र को अधिक सक्रिय बनाने की दिशा में काम कर रही है। इसी क्रम में मीडिया एवं प्रचार विभाग का पुनर्गठन किया गया है। दो दिन पहले जारी सूची में मीडिया और प्रचार से जुड़े विभिन्न पदों पर 93 नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अब विभाग के शीर्ष स्तर पर बदलाव के साथ पार्टी ने अपने संचार तंत्र को नए सिरे से व्यवस्थित करने का संकेत दिया है।-------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…