द इंडियन व्यू

अगरकर के भविष्य से लेकर आईपीएल काउंसिल तक, बीसीसीआई एजीएम में इन मुद्दों पर रहेगी नजर

बीसीसीआई की शुक्रवार को यहां होने वाली 95वीं आम सालाना बैठक में अंडमान एवं निकोबार द्वीप क्रिकेट संघ को एसोसिएट सदस्यता प्रदान करना और आईसीसी में बीसीसीआई के प्रतिनिधि की नियुक्ति प्रमुख मुद्दों में शामिल होंगे। मुंबई…

Ragwendra P Singh
September 17, 2026
3 min read
अगरकर के भविष्य से लेकर आईपीएल काउंसिल तक, बीसीसीआई एजीएम में इन मुद्दों पर रहेगी नजर

बीसीसीआई की शुक्रवार को यहां होने वाली 95वीं आम सालाना बैठक में अंडमान एवं निकोबार द्वीप क्रिकेट संघ को एसोसिएट सदस्यता प्रदान करना और आईसीसी में बीसीसीआई के प्रतिनिधि की नियुक्ति प्रमुख मुद्दों में शामिल होंगे।

मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में होने वाली यह एजीएम सामान्य प्रक्रिया के तहत होने की उम्मीद है। बैठक में आईपीएल संचालन परिषद में आम सभा के दो प्रतिनिधियों को शामिल करने के प्रस्ताव पर भी विचार किया जाएगा। इसके अलावा कुछ ऐसे चुनाव भी होंगे जिनके परिणाम लगभग तय माने जा रहे हैं।

आईपीएल संचालन परिषद के मौजूदा अध्यक्ष अरुण धूमल को इस पद पर दोबारा चुना जाएगा जबकि खैरुल मजूमदार को सदस्य के तौर पर चुना जाएगा। बीसीसीआई के निर्वाचन अधिकारी ए के ज्योति ने पिछले सप्ताह चुनाव के लिए उनके नामांकन को मंजूरी दे दी थी। धूमल और मजूमदार दोनों का निर्विरोध चुना जाना तय है।

साभार : गूगल

बीसीसीआई द्वारा अपने सचिव देवजीत सैकिया को आईसीसी में अपना प्रतिनिधि बनाए रखने की भी संभावना है। इसके अलावा एजीएम में भारतीय क्रिकेट संघ के एक प्रतिनिधि को आईपीएल संचालन परिषद में शामिल करने के मुद्दे पर भी चर्चा होगी। एजीएम में 2025-26 के बीसीसीआई के ऑडिट किए गए खातों को मंजूरी के लिए रखा जाएगा।

साथ ही वित्त वर्ष 2026-27 के वार्षिक बजट को अपनाने और ऑडिटर की नियुक्ति पर चर्चा होगी। बैठक में लोकपाल और नैतिक अधिकारी की नियुक्ति का मुद्दा भी उठाया जाएगा। बैठक की शुरुआत पिछले साल 28 सितंबर 2025 को हुई एजीएम की कार्रवाई के विवरण की पुष्टि से होगी। इसके बाद 2025-26 के लिए सचिव की रिपोर्ट को अपनाने पर विचार किया जाएगा।

एजीएम में स्थायी समितियों, क्रिकेट समितियों और अंपायर समिति की नियुक्ति पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा यौन उत्पीड़न की रोकथाम संबंधी नीति के तहत गठित बीसीसीआई की आंतरिक समिति की रिपोर्ट भी बैठक में रखी जाएगी। यह देखना भी होगा कि एजीएम जूनियर चयन समिति की नियुक्ति के मुद्दे पर विचार करती है या नहीं। बीसीसीआई ने इस समिति में पांच पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे जिसकी आवेदन की अंतिम तारीख पांच सितंबर थी।

फिलहाल बोर्ड के सामने सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों में से एक मौजूदा मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य से जुड़ा है। उनका अनुबंध अगले महीने की शुरुआत में समाप्त होने वाला है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस महीने के अंत से शुरू होने वाली बहु प्रारूप की घरेलू सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा बुधवार को कर दी गई। इसके बाद सीनियर पुरुष चयन समिति का अगला बड़ा काम अक्टूबर-नवंबर में होने वाले न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत और भारत ‘ए’ की टीम का चयन करना होगा।

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगा। वहीं भारत ‘ए’ अक्टूबर के अंत से न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ तीन अनौपचारिक टेस्ट खेलेगा। यह दौरा दो टेस्ट मैच की महत्वपूर्ण सीरीज से पहले एक तरह का ‘शैडो टूर’ होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।