अखिल भारतीय संत समिति ने पप्पु यादव के साधु वेश में प्रदर्शन पर जताई आपत्ती
नई दिल्ली : संसद परिसर में शुक्रवार को निर्दलीय सांसद पप्पु यादव की ओर से भगवा वस्त्र धारण कर प्रदर्शन किए जाने पर अखिल भारतीय संत समिति ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी…

नई दिल्ली : संसद परिसर में शुक्रवार को निर्दलीय सांसद पप्पु यादव की ओर से भगवा वस्त्र धारण कर प्रदर्शन किए जाने पर अखिल भारतीय संत समिति ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जीतेन्द्रानंद सरस्वती ने इस कृत्य को सनातन धर्म और साधु-संतों की तपस्या का अपमान करार दिया। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से पप्पु यादव की संसद सदस्यता तुरंत निरस्त करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि संसद परिसर जैसे पवित्र स्थान का उपयोग सनातन विरोधी और बहुसंख्यक समाज की भावनाओं को आहत करने के लिए किया गया। पप्पू यादव को देश के समस्त हिंदुओं से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए अन्यथा उन्हें संसद से बर्खास्त किया जाए।
महामंत्री सरस्वती ने आरोप लगाया कि इस पूरे घटनाक्रम को कांग्रेस, मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी का समर्थन प्राप्त है। आज संसद परिसर का दुरुपयोग जिस प्रकार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और उनके प्रिय सांसद पप्पु यादव के द्वारा भगवा वस्त्रों में सनातन के अपमान के लिए किया गया। यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जहां तक राम मंदिर का प्रश्न है, अयोध्या के साधु-संतों ने जवाब दे दिया है और दोषी पाए जाने वालों को एसआईटी तथा उच्चतम न्यायालय सजा तय करेंगे।
उन्होंने कहा कि राजनीतिक लड़ाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से लड़ी जा सकती है लेकिन इसकी आड़ में सनातन हिंदू धर्म और उनके साधु-संतों के त्याग-तपस्या को लांछित करने का प्रयास अखिल भारतीय संत समिति कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
उनका मानना है कि संसद संविधान के अनुसार एक पवित्र परिसर है। इस पवित्र परिसर का उपयोग अगर राष्ट्र-विरोधी, सनातन-विरोधी और देश के बहुसंख्यक हिंदू समाज की भावनाओं को कुचलने के लिए, उनको अपमानित-लांछित करने के लिए पप्पु यादव जैसे नेताओं के द्वारा किया जा रहा है,
संत समिति ने चेतावनी दी कि वैश्विक स्तर पर सनातन को मिटाने के प्रयासों के खिलाफ साधु-संत एकजुट हैं और देश के स्वाभिमान व आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को करारा जवाब दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि संसद में मानसून सत्र के 12वें दिन शुक्रवार को विपक्षी दलों के सांसदों ने अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की रकम में हुई कथित अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सांसद पप्पु यादव अनोखे अंदाज में पुजारी बनकर बैठ गए।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
